Breaking News

दमोह में भयानक हादसा: बोलेरो पलटी, 5 बहनों समेत 8 की मौत

 

दमोह के बनवार चौकी क्षेत्र में महादेव घाट के पास मंगलवार सुबह करीब 11 बजे बोलेरो अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत हो गई। इनमें 5 बहनें शामिल हैं। 8 और 10 साल के दो बच्चों की भी जान गई है। पुलिस ने बताया कि जबलपुर के भीटा फुलर गांव का परिवार बांदकपुर से जागेश्वर धाम के दर्शन करने के बाद लौट रहा था। बोलेरो में 15 लोग सवार थे। इनमें से 6 की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो बच्चों ने दमोह जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। 5 अन्य घायलों को दमोह जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। उन्हें ग्रीन कॉरिडोर बनाकर दमोह से जबलपुर पहुंचाया गया।

हादसे में इनकी गई जान

1. वैजयंती बाई (60)

2.लौंग बाई

3. हल्की बाई

4. संपत बाई

5. गुड्डी बाई

6. रचना

7. तमन्ना (10)

8. शिब्बू (8)

ये 5 लोग घायल

1. रज्जो सिंह (55)

2. वैभव सिंह (12)

3. रविंद्र (22)

4. आयुष

5. अंकित

 

कलेक्टर सुधीर कोचर ने बताया कि महादेव घाट पर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत एक पुल बना है। इस पुल के एप्रोच रोड पर आते ही बोलेरो अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक, गाड़ी तेज स्पीड के कारण अनियंत्रित हुई। एसपी श्रुतिकीर्ति सोमवंशी ने कहा- प्राथमिक तौर पर सामने आया है कि जिस टर्न पर एक्सीडेंट हुआ, वह खतरनाक मोड़ है। कुछ स्ट्रक्चरल प्रॉब्लम भी हो सकती है। गाड़ी की स्पीड भी ज्यादा थी। सड़क पर पहियों के निशान मिले हैं। कमेटी मामले की जांच करेगी।

पुलिस के मुताबिक, जबलपुर के भीटा फुलर गांव के परिवार के सदस्य जबलपुर के ही कटंगी स्थित राजघाट पौड़ी गांव में शादी समारोह में शामिल होने गए थे। वहां से बांदकपुर दर्शन करने पहुंचे। लौटते समय हादसा हो गया। मरने वालों में पांच महिलाएं- लौंग बाई, हल्की बाई, संपत बाई, गुड्डी बाई और वैजयंती बाई लोधी बहनें थीं। वहीं, रचना उनके भाई कल्याण सिंह की बेटी थी। शिब्बू पिता हरि (8) गुड्‌डीबाई का नाती था।

About NW-Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *