Breaking News

शराब पीने के आरोप में आठ गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

न्यूज़ वाणी ब्यूरो, शोएब खान

दुर्गावती (कैमूर)। दुर्गावती थाना पुलिस ने शराबबंदी कानून के तहत कार्रवाई करते हुए शराब पीने के आरोप में आठ लोगों को गिरफ्तार किया। सभी गिरफ्तार अभियुक्तों की चिकित्सीय जांच में शराब सेवन की पुष्टि होने के बाद उनके विरुद्ध अलग-अलग अप्राथमिकी संख्या 97/26, 98/26, 99/26, 100/26, 101/26, 102/26, 103/26 एवं 104/26 दर्ज की गई।

गिरफ्तार अभियुक्तों में तेजबली कुमार (35), पिता शिवमुनी राम, ग्राम शुधिया, थाना दुर्गावती, जिला कैमूर; विकास कुमार (28), पिता चना राम, ग्राम पंची, थाना सोनहन, जिला कैमूर; अभिषेक यादव (24), पिता अमरेंद्र यादव, ग्राम पिपरिया, थाना मोहनिया, जिला कैमूर; रोहित कुमार (18), पिता धनेश्वर पासवान, ग्राम रोहुआ, थाना दुर्गावती, जिला कैमूर; रामप्रवेश राम (25), पिता घनश्याम राम, ग्राम पंची, थाना सोनहन, जिला कैमूर; घाशी राम (32), पिता बालकिशुन राम, ग्राम चिढ़ाई, थाना कंदवा, जिला चंदौली (उत्तर प्रदेश); रिंकू प्रसाद (38), पिता हेमराज, ग्राम पचोरकर, थाना बाबरी, जिला चंदौली (उत्तर प्रदेश) तथा अभिमन्यु सिंह, पिता कमोद सिंह, ग्राम सागर, थाना सोनहन, जिला कैमूर शामिल हैं।

दुर्गावती थाना पुलिस ने सभी आरोपितों के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

About NW-Editor

Check Also

पहली बार में ही दो यूनिवर्सिटी की दाखिले में निकाली परीक्षा परिजनों में खुशी की लहर

न्यूज़ वाणी ब्यूरो शोएब खान दुर्गावती कैमूर जिले के स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम करारी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *