Breaking News

तैलियानी में प्राथमिक शिक्षक संघ का चुनाव संपन्न, प्रणवीर सिंह बने ब्लॉक अध्यक्ष

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ की तैलियानी ब्लॉक इकाई का चुनाव ब्लॉक परिसर में संपन्न हुआ। पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में पूरी चुनाव प्रक्रिया कराई गई। मतदाता सूची में नाम नहीं होने के कारण साधना मिश्रा का नामांकन खारिज कर दिया गया। इसके बाद पर्यवेक्षकों ने प्रणवीर सिंह को निर्विरोध ब्लॉक अध्यक्ष घोषित किया।

पूरी चुनाव प्रक्रिया पर्यवेक्षक बहुआ ब्लॉक अध्यक्ष देवशरण शुक्ला, खजुहा ब्लॉक अध्यक्ष बलराम सिंह और दिलीप श्रीवास्तव की देखरेख में संपन्न हुई। अध्यक्ष पद के लिए प्रणवीर सिंह और साधना मिश्रा ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। जांच के दौरान सामने आया कि साधना मिश्रा और उनके प्रस्तावकों का नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं था। इसी आधार पर पर्यवेक्षकों ने उनका नामांकन पत्र खारिज कर दिया।

इसके बाद प्रणवीर सिंह को तैलियानी ब्लॉक इकाई का निर्विरोध अध्यक्ष घोषित किया गया। निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने की घोषणा होते ही पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट और जिंदाबाद के नारों से गूंज उठा। साथियों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष का माला पहनाकर स्वागत किया।

इस मौके पर प्राथमिक शिक्षक संघ हसवा ब्लॉक इकाई के अध्यक्ष शैलेंद्र भदौरिया, भिटौरा ब्लॉक अध्यक्ष दिग्विजय सिंह, हथगाम ब्लॉक अध्यक्ष हेमंत यादव, गिरीश दुबे, पंकज पांडेय, अनिल गुप्ता, सुनीता पांडेय, धर्मेंद्र तिवारी समेत तीन सैकड़ा से अधिक शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की जिंदगी खत्म; परिवारों में मचा कोहराम

खागा, फतेहपुर। सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के बहराइच कोल्ड स्टोर के सामने हुए भीषण सड़क …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *