Breaking News

भाजपा प्रबुद्ध समागम कार्यक्रम में जिले के संभ्रांत नागरिक लेंगे भाग

 

फतेहपुर। जेल रोड स्थित भाजपा कार्यालय में राष्ट्रीय व प्रदेश संगठन द्वारा मोदी सरकार के 11साल पूर्ण होने पर विभिन्न कार्यक्रमों को आयोजित करने की वृहद योजना बनाई गई है। जिसको लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष मुखलाल पाल की अध्यक्षता में 11 जून को आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारी बैठक को अंतिम रूप दिया गया। इस दौरान 11जून को जिला कार्यालय में होने वाली प्रेस-वार्ता एवं सरदार बल्लभ भाई पटेल प्रेक्षागृह में आयोजित प्रदर्शनी एवं प्रबुद्ध समागम में बाल एवं पुष्टाहार मंत्री प्रतिभा शुक्ला, केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, जिला प्रभारी रंजना उपाध्याय व भाजपा जिला अध्यक्ष मुखलाल पाल मुख्य वक्ता के रूप में भाग लेगें। इस दौरान अभियान की जिला संयोजक अर्चना त्रिपाठी ने बताया की 11 जून को आयोजित होने वाले कार्यक्रम की पूरी रूपरेखा तय कर ली गई है। भाजपा कार्यालय में 11 बजे प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया है तो वही सरदार वल्लभभाई पटेल प्रेक्षा ग्रह में प्रदर्शनी व प्रबुद्ध समागम में जिले के संम्भ्रांत नागरिक भाग लेंगे। जिसमें डॉक्टर, अधिवक्ता, शिक्षक, समाजसेवी, व्यापारी सहित अन्य प्रबुद्ध वर्ग की सहभागिता होगी और मुख्य वक्ताओं के द्वारा विकसित भारत की संकल्पना एवं हमारी भूमिका, सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्ष, सशक्त भारत सुरक्षित भारत संबंधित विषयों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। इस दौरान बैठक में जिला मंत्री कुलदीप सिंह भदोरिया, जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण सिंह, जिला मीडिया संपर्क प्रमुख विवेक श्रीवास्तव,सुनीता गुप्ता एडवोकेट, भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष विजय सिंह, नितिन सिंह मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

गौरैया संरक्षण को लेकर समिति की पहल, दो सौ घोंसलों का वितरण

– घोसलों का वितरण करती समिति। फतेहपुर। कल (आज) मनाए जाने वाले गौरैया दिवस के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *