Breaking News

एवीवीपी में विभाग प्रमुख डॉ.विज्ञा व छात्र प्रमुख की आयुषी को मिली कमान

 

बांदा। विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद यह भारत में एक प्रमुख छात्र संगठन है, जो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़ा है और छात्रों को राष्ट्र के निर्माण में योगदान करने के लिए प्रोत्साहित करता है. परिषद में शामिल होने से छात्रों को नेतृत्व, संगठन और संचार कौशल विकसित करने का मौका मिलता है. विद्यार्थी परिषद छात्रों की आवाज के रूप में काम करता है ।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कानपुर प्रांत का प्रांत अभ्यास वर्ग सत्र 2025-26 दिनांक 5 जून से दिनांक 8 जून को फर्रुखाबाद जिले में संपन्न हुआ। जिसमें बांदा जिले के विद्यार्थी सम्मिलित हुए, चार दिवसीय वर्ग में विभिन्न सत्र हुए जिसमें अंतिम सत्र में प्रमुख घोषणाएं हुई जिसमें बांदा विभाग की विभाग प्रमुख डॉ. विज्ञा मिश्रा विभाग सह प्रमुख डॉ अशोक सिंह परिहार विभाग छात्रा प्रमुख सुश्री आयुषी त्रिपाठी बांदा विभाग संगठन मंत्री शिवम पांडे जिला प्रमुख शैलेश सिंह जिला संयोजक गोविंद तिवारी जिला सहसंयोजक कार्तिक गुप्ता नियुक्त हुए। सभी ने शुभकामनाएं प्रेषित की, इस अवसर पर दिव्यांशु मिश्रा (प्रांत सहमंत्री) नीतीश निगम (विभाग संयोजक) सुभाष त्रिपाठी (तहसील संयोजक) श्लोक द्विवेदी (नगर मंत्री) व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

हज-2027 के चयनित यात्रियों के लिए पहली किस्त जमा करने की प्रक्रिया शुरू, 10 अगस्त तक करें भुगतान

न्यूज़ वाणी ब्यूरो बांदा। हज कमेटी ऑफ़ इंडिया, स्टेट हज कमेटी, उत्तर प्रदेश शासन व …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *