धाता मंडल की बैठक में संगठन मजबूती पर जोर

– भाजपा ने शुरू किया 12 साल की उपलब्धियों का अभियान
– बैठक में भाग लेते भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव व अन्य।
फतेहपुर। भारतीय जनता पार्टी के खागा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत धाता मंडल की मासिक संगठनात्मक बैठक शुक्रवार को डेंडासई में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि 5 जून से 21 जून तक केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर पार्टी द्वारा विभिन्न जनजागरण एवं जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार तथा प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के सभी वर्गों तक पहुंच रहा है। सरकार की उपलब्धियों और जनविश्वास के पीछे भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत और संगठन की मजबूत कार्यशैली का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता निष्ठा, सुचिता और संवेदनशीलता के साथ संगठन को मजबूत बनाने में जुटा हुआ है। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिलाध्यक्ष ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण भी किया। बैठक में मंडल प्रभारी प्रवीण सिंह ने कहा कि मासिक बैठकों के माध्यम से संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की जाती है तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर उन्हें शक्ति केंद्रों और बूथ स्तर तक पहुंचाया जाता है। मंडल अध्यक्ष रामनरायण शुक्ला ने जिलाध्यक्ष का स्वागत करते हुए कहा कि धाता मंडल हमेशा पार्टी के निर्देशों और अभियानों को पूरी निष्ठा के साथ सफल बनाने में अग्रणी भूमिका निभाता रहा है और आगे भी निभाता रहेगा। बैठक में जिला महामंत्री सुशीला मौर्य, जिला उपाध्यक्ष कुलदीप भदौरिया, पूर्व जिला उपाध्यक्ष एवं ब्लॉक प्रमुख विकास पासवान, जिलामंत्री विमलेश पांडेय, जितेंद्र सिंह, प्रदीप कछवाह, उत्कर्ष जायसवाल, उमाशंकर पटेल, शिवभूषण सिंह, राकेश द्विवेदी, संतोष विश्वकर्मा, अतुल सिंह, फूलचंद्र श्रीवास्तव, सतीश मिश्रा, रामदुलारे पासवान, कृष्ण कुमार द्विवेदी, विवेक सिंह सहित मंडल पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक एवं पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

मंदिर की भूमि पर कब्जे का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

– एडीएम के निर्देश पर एसडीएम खागा करेंगे जांच – डीएम को शिकायती पत्र देने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *