Breaking News

थाने में शिकायत से भड़के दबंग, घर में घुसकर परिवार के लोगों पर किया हमला, चार लोग घायल

दबंगों ने एक ही परिवार के चार लोगों को पीटा

फतेहपुर। मलवां थाना क्षेत्र के ग्राम कछाई में आधा दर्जन दबंगों ने एक ही परिवार के चार लोगों को लाठी-डंडे और धारदार हथियार से मारकर घायल कर दिया। सभी घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।

जानकारी के अनुसार कछाई गांव निवासी राम गोपाल के 25 वर्षीय पुत्र ज्ञान सिंह, संतराम यादव के 35 वर्षीय पुत्र कुलदीप, अनंतराम की 30 वर्षीय पुत्री मंजू और योगेंद्र की 14 वर्षीय पुत्री श्रेया को गांव के ही दबंग बंसतलाल, संजय, विकास, गोरेलाल सहित आधा दर्जन से अधिक लोगों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया।

घायल कुलदीप ने बताया कि वह थाने में शिकायती पत्र देकर घर वापस आ रहा था। इसकी भनक लगते ही बंसतलाल ने घरवालों को बुला लिया। मौके पर पुलिस भी मौजूद थी। इसके बावजूद दबंगों ने उनके साथ मारपीट की।

पीड़ितों का आरोप है कि पुलिस घटना का वीडियो बना रही थी। उनका कहना है कि यदि पुलिस चाहती तो आरोपियों को मौके पर ही पकड़ सकती थी। पीड़ितों ने दबंगों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

About NW-Editor

Check Also

लुधियाना में काम कर रहे फतेहपुर के युवक की अचानक मौत, तीन दिन बाद घर पहुंचा शव

फतेहपुर। राजस्थान प्रांत के लुधियाना में चचेरे भाई के कारखाने में काम कर रहे 30 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *