Breaking News

तेज रफ्तार ऑटो ने बाइक को मारी टक्कर, 23 वर्षीय युवक गंभीर घायल

फतेहपुर। असोथर थाना क्षेत्र के घरवासीपुर चौराहा के समीप बुधवार की सुबह ऑटो की चपेट में आने से 23 वर्षीय बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।

जानकारी के अनुसार सातों धर्मपुर गांव निवासी चंद्रभान पासवान का पुत्र नागेंद्र कुमार बाइक से रिश्तेदारी में जा रहा था। जब वह घरवासीपुर चौराहा के समीप पहुंचा, तभी पीछे से तेज रफ्तार ऑटो ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूचना मिलने पर पहुंची सरकारी एंबुलेंस ने घायल नागेंद्र कुमार को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है।

About NW-Editor

Check Also

लुधियाना में काम कर रहे फतेहपुर के युवक की अचानक मौत, तीन दिन बाद घर पहुंचा शव

फतेहपुर। राजस्थान प्रांत के लुधियाना में चचेरे भाई के कारखाने में काम कर रहे 30 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *