Breaking News

लुधियाना में काम कर रहे फतेहपुर के युवक की अचानक मौत, तीन दिन बाद घर पहुंचा शव

फतेहपुर। राजस्थान प्रांत के लुधियाना में चचेरे भाई के कारखाने में काम कर रहे 30 वर्षीय युवक की हालत बिगड़ने से मौत हो गई। परिजन मौत का सही कारण जानने के लिए शव को तीन दिन बाद फतेहपुर जनपद लेकर आए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बताते चलें कि थरियांव थाना क्षेत्र के चक कोर्रा सादात निवासी बाबूलाल का पुत्र अरविंद कुमार अपने चचेरे भाई राज गौतम, निवासी लुधियाना, के नट-बोल्ट के कारखाने में काम करता था। तीन दिन पूर्व काम करने के दौरान अचानक अरविंद की हालत बिगड़ गई। उपचार के लिए उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजन मौत का कारण जानने के लिए शव को तीन दिन बाद फतेहपुर लेकर आए। यहां चचेरे भाई ने बताया कि अरविंद की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई।

मृतक की बहन ने बताया कि उसके भाई के एक पुत्र और एक पुत्री है। दोनों बच्चों के पालन-पोषण के लिए दो-दो लाख रुपये देने का समझौता हुआ है।

About NW-Editor

Check Also

तेज रफ्तार ऑटो ने बाइक को मारी टक्कर, 23 वर्षीय युवक गंभीर घायल

फतेहपुर। असोथर थाना क्षेत्र के घरवासीपुर चौराहा के समीप बुधवार की सुबह ऑटो की चपेट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *