फतेहपुर। उत्तर प्रदेश विधान परिषद इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर सामान्य प्रेक्षक की तैनाती की गई है। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने बताया कि कार्यालय जिला निर्वाचन अधिकारी झांसी के पत्र के अनुसार सामान्य प्रेक्षक गुर्राला श्रीनिवासुलु, आईएएस का 5 अक्टूबर की शाम जनपद झांसी में आगमन हो चुका है।
सामान्य प्रेक्षक नवीन भवन, सर्किट हाउस, झांसी के सुइट संख्या-01 में ठहरे हुए हैं। निर्वाचन से संबंधित जानकारी अथवा शिकायत के लिए अभ्यर्थी एवं मतदाता उनसे संपर्क कर सकते हैं। प्रेक्षक से मिलने का समय पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक निर्धारित किया गया है।
डीएम ने बताया कि इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थी एवं मतदाता सामान्य प्रेक्षक से उनके मोबाइल नंबर 9559215459 पर संपर्क कर सकते हैं।
इसके अलावा निर्वाचन से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत अथवा शिकायती पत्र भी सामान्य प्रेक्षक के निर्धारित पते पर भेजा जा सकता है। प्रशासन ने चुनाव प्रक्रिया से जुड़ी शिकायतों और समस्याओं के समाधान के लिए प्रेक्षक से सीधे संपर्क करने की सुविधा उपलब्ध कराई है।
News Wani
