Breaking News

चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष का प्रदर्शन जारी, खड़गे की अगुवाई में आज फिर जुटेंगे सांसद

नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के विरोध में विपक्ष का आंदोलन लगातार तीसरे दिन भी जारी है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने गुरुवार को एक बार फिर INDIA ब्लॉक के सांसदों को लंच के लिए बुलाया है। इसके बाद विपक्षी नेता राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देंगे।

कनॉट प्लेस स्थित मोएट्स रेस्टोरेंट में दोपहर 1:45 बजे विपक्षी सांसदों के जुटने की तैयारी है। लंच के बाद सभी नेता राजघाट जाएंगे। वहां सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और बैरिकेडिंग के साथ भारी पुलिस बल तैनात किया जा रहा है।

राहुल-प्रियंका के खिलाफ फिर दर्ज हुई FIR

विरोध प्रदर्शन के बीच राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के खिलाफ एक और FIR दर्ज की गई है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मियों से कथित मारपीट के मामले में FIR दर्ज हुई है। पुलिस ने इस मामले में कुल तीन FIR दर्ज किए हैं।

इससे पहले 6 अक्टूबर को आकाशवाणी भवन में प्रवेश करने के मामले में भी राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अन्य विपक्षी नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज की गई थी। राहुल गांधी पहले ही कह चुके हैं कि वे FIR से डरने वाले नहीं हैं।

जंतर-मंतर पर सुरक्षा बढ़ाई गई

विपक्ष के प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। जंतर-मंतर और राजघाट के आसपास बैरिकेडिंग की गई है। RAF के जवानों को भी तैनात किया गया है।

बुधवार को भी राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अन्य विपक्षी सांसदों ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया था। विपक्षी नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग दोहराई थी।

कई राज्यों में भी विरोध प्रदर्शन

दिल्ली के अलावा बिहार, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड समेत कई राज्यों में भी विपक्षी दलों ने चुनाव आयोग और SIR के खिलाफ प्रदर्शन की तैयारी की है। पटना में महागठबंधन के नेताओं ने राजभवन तक मार्च निकाला, जबकि भोपाल में कांग्रेस ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ पैदल मार्च निकालने की तैयारी में है।

उत्तराखंड में भी कांग्रेस और INDIA गठबंधन की ओर से ‘लोकतंत्र बचाओ, संविधान बचाओ, वोट बचाओ’ मार्च प्रस्तावित है।

राष्ट्रपति से मिलने का समय मांगा

विपक्षी नेताओं ने 10 अक्टूबर को राष्ट्रपति से मुलाकात के लिए समय मांगा है। INDIA ब्लॉक की ओर से राष्ट्रपति को पत्र सौंपकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे समेत चुनाव प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के लिए मुलाकात की मांग की गई है।

विपक्ष का आरोप है कि SIR के दौरान मतदाता सूची में बदलाव और नए मतदाताओं के लिए फॉर्म-6 की प्रक्रिया में पर्याप्त पारदर्शिता नहीं बरती गई। विपक्षी दल चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं।

About NW-Editor

Check Also

CEC के इस्तीफे की मांग तेज, 10 अक्टूबर को दिल्ली में बड़े प्रदर्शन का ऐलान

नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी और छात्र संगठनों का विरोध …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *