Breaking News

सऊदी अरब के दो एयरपोर्ट पर हूतियों का हमला, 3 की मौत; 36 घायल, यमन में 80 से ज्यादा ठिकाने निशाने पर

रियाद। सऊदी अरब में हूती विद्रोहियों के ड्रोन और मिसाइल हमलों से तनाव बढ़ गया है। 6 और 7 अक्टूबर को रियाद के किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट और आभा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को निशाना बनाया गया। हमलों में तीन लोगों की मौत हुई, जबकि 36 लोग घायल बताए गए हैं।

सऊदी अरब की जनरल अथॉरिटी ऑफ सिविल एविएशन के मुताबिक, दोनों एयरपोर्ट पर हुए हमलों में अलग-अलग देशों के नागरिक प्रभावित हुए। आभा एयरपोर्ट पर दो विदेशी महिलाओं की मौत हुई और 28 लोग घायल हुए। वहीं, किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक सूडानी नागरिक की मौत हुई और आठ लोग घायल हुए।

हमलों की जिम्मेदारी हूतियों ने ली

हूती सैन्य प्रवक्ता याह्या सरी ने सऊदी अरब में कई ठिकानों पर ड्रोन और मिसाइल हमलों की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है। उनके मुताबिक, रियाद एयरपोर्ट के अलावा रबीघ स्थित अरामको रिफाइनरी, आभा एयरपोर्ट, खमिस मुशैत एयरबेस और असीर क्षेत्र के कुछ सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया।

हूतियों ने दावा किया कि इन हमलों में बैलिस्टिक और क्रूज मिसाइलों के साथ ड्रोन का इस्तेमाल किया गया। संगठन ने यह कार्रवाई यमन में सऊदी नेतृत्व वाले सैन्य अभियान के जवाब में किए जाने की बात कही है।

सऊदी गठबंधन ने दिया जवाब

हमलों के बाद यमन में सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन ने जवाबी कार्रवाई की। गठबंधन ने दावा किया कि उसने हूतियों के 80 से ज्यादा सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है।

गठबंधन के प्रवक्ता कर्नल तुर्की अल-मालिकी के मुताबिक, राजधानी सना में उस बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्च प्लेटफॉर्म को भी नष्ट किया गया, जिसका इस्तेमाल सऊदी अरब पर हमले के लिए किया गया था। उनका कहना है कि वहां से एक और हमले की तैयारी की जा रही थी।

यमन में भी तेज हुई सैन्य कार्रवाई

यमन में सरकारी बलों और हूती विद्रोहियों के बीच संघर्ष लगातार बढ़ रहा है। सऊदी समर्थित यमनी सेना ने हाल में बाब अल-मंदेब के पास कई रणनीतिक इलाकों पर दोबारा कब्जे का दावा किया है।

सरकारी बलों के मुताबिक, धुबाब और आसपास के इलाकों में कार्रवाई के बाद सेना मोचा की ओर आगे बढ़ी। रिपोर्ट के अनुसार, पिछले महीने हूतियों के कब्जे में गए कई इलाकों से उन्हें पीछे धकेलने का दावा किया गया है।

हूतियों का 11 मिसाइल हमलों का दावा

हूती सैन्य प्रवक्ता ने यह भी दावा किया कि संगठन ने पिछले 24 घंटे में यमन में सरकारी बलों के 11 ठिकानों पर बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। उनके अनुसार, बाब अल-मंदेब के पास सरकारी बलों को निशाना बनाया गया और इन हमलों में कई लोग हताहत हुए।

हूतियों ने सऊदी समर्थित जायंट्स ब्रिगेड पर भी मिसाइल हमला करने का दावा किया है। हालांकि, संघर्ष से जुड़े आंकड़े और दोनों पक्षों के दावे अलग-अलग हैं।

About NW-Editor

Check Also

दक्षिणी ध्रुव की बर्फ बनी अंतरिक्ष के रहस्यमयी कणों की प्रयोगशाला, न्यूट्रिनो खोज को मिली बड़ी पहचान

स्टॉकहोम। अंतरिक्ष से धरती तक पहुंचने वाले बेहद ऊर्जावान न्यूट्रिनो को पकड़ने और उनके स्रोतों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *