Breaking News

बी डी यू इंटर कॉलेज अमौली में किया गया फेयरवेल पार्टी का आयोजन

-बी डी यू कॉलेज अमौली में आशीर्वाद समारोह हुआ संपन्न

अमौली/फतेहपुर आज दिनांक 15 फरवरी दिन शनिवार को अमौली कस्बे संचालित बी डी यू इंटर कॉलेज अमौली के तत्वाधान में विद्यालय परिसर में कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं का आशीर्वाद समारोह संपन्न हुआl जिसमें सर्वप्रथम विद्यालय के प्रबंधक माननीय राजेंद्र सिंह पटेल जी की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किया गयाl इसमें विद्यालय की डायरेक्टर मैम सविता सिंह जी द्वारा कक्षा दसवीं व कक्षा बारहवीं के छात्र-छात्राओं को तिलक लगाकर लेखन सामग्री वितरित की गई l कार्यक्रम का कुशल संचालन विजय तिवारी जी द्वारा किया गया l विजय जी ने कहा कि अभिभावक बच्चों को स्कूल में शिक्षक द्वारा डांटने पीटने पर बुरा नहीं माने बल्कि यह समझे कि स्कूल की पिटाई अंत में पुलिस की पिटाई ठुकाई से अच्छी है. इसके पश्चात विद्यालय के प्रधानाचार्य रामसनेही जी ने छात्र-छात्राओं को बोर्ड परीक्षा से संबंधित जानकारियां दीl उन्होंने बताया की आप सभी को बिना डर भय के परीक्षा देनी हैl यदि आप तनाव करेंगे तो अपना बेहतर बोर्ड परीक्षा में नहीं दे पाएंगे इसके पश्चात विद्यालय के शिक्षक उमर सर द्वारा शिक्षक और छात्रों से जुड़ा एक गीत प्रस्तुत किया.
विद्यालय के डायरेक्टर राजेंद्र सिंह पटेल जी ने कहा कि हमें सिर्फ समझने पर ही ध्यान देना है रटने पर नहीं, जिस प्रकार अर्जुन को चिड़िया की आंख दिख रही थी ठीक उसी प्रकार आपको भी अपने लक्ष्य को ध्यान में रखकर बोर्ड एग्जाम में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना है ताकि विद्यालय पिछले वर्ष का रिकॉर्ड जो प्रदेश में 10वीं रैंक प्राप्त की थी उसमें भी और सुधार ला सकेl इन आशीर्वचनों के साथ कार्यक्रम का समापन किया गयाl कार्यक्रम में विद्यालय की प्रबंधिका मैम सविता सिंह जी, प्रधानाचार्य राम सनेही जी माननीय महेंद्र सिंह जी (पिंटू भैया)सहित मनीष जी,अमित जी,आशीष, अनुराग, अजीत, उमर,आशुतोष, नरेश,अरविंद, निहारिका, अंशलेखा, प्रिया,किरण सहित शिक्षक उपस्थित रहेl

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में मतदाता सूची दुरुस्त करने की तैयारी तेज, 18 साल के युवाओं को मिलेगा वोटर बनने का मौका

फतेहपुर। विधानसभा सामान्य निर्वाचन को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने की तैयारियों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *