Breaking News

“बंगाल में ट्रक-बस की भयंकर टक्कर, 10 श्रद्धालुओं की मौत, 25 घायल”

पश्चिम बंगाल: स्वतंत्रता दिवस की सुबह पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्द्धमान जिले के फागुपुर में 19 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक भीषण बस दुर्घटना में 10 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में दो महिलाए और आठ पुरुष शामिल हैं। इसके अलावा करीब 25 यात्री घायल हुए हैं, जिनमें से 3-4 की हालत नाजुक बताई जा रही है। सभी घायलों का इलाज बर्द्धमान मेडिकल कालेज अस्पताल में चल रहा है।

पुलिस और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब सात बजे गंगासागर में पवित्र स्नान कर लौट रहे यात्रियों से भरी एक वाल्वो बस दुर्गापुर की ओर तेज गति से जा रही थी। फागुपुर के पास बस एक खड़े डंपर के पीछे तेज रफ्तार में जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आसपास के लोग आवाज सुनकर चौंक गए और तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही बर्द्धमान जिला पुलिस के कई अधिकारी और बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गए।

स्थानीय लोगों और पुलिस ने मिलकर बस में फंसे घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल भेजा। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने दो महिला यात्रियों सहित 10 लोगों को मृत घोषित कर दिया। घायलों का इलाज जारी है और पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

About NW-Editor

Check Also

बंगाल में आतंकी नेटवर्क पर STF का शिकंजा, जैश मॉड्यूल से जुड़े तीसरे संदिग्ध की गिरफ्तारी

पश्चिम बंगाल स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने राज्य में सक्रिय संदिग्ध आतंकी नेटवर्क के खिलाफ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *