Breaking News

शिक्षा निदेशालय में भीषण आग, 5000 से अधिक फाइलें राख, तीन फायर ब्रिगेड गाड़ियां मौके पर

 

प्रयागराज स्थित शिक्षा निदेशालय की बिल्डिंग में रविवार को अचानक भीषण आग लग गई, जिससे एडेड विद्यालयों की पंजीकरण और मान्यता से संबंधित पांच हजार से अधिक महत्वपूर्ण फाइलें जलकर राख हो गईं। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियाँ मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना निदेशालय के लेखा अनुभाग के कक्ष संख्या 14, 15 और 16 में हुई, जहां ये दस्तावेज सुरक्षित रखे गए थे।

आग लगने से शिक्षा विभाग में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आग लगने के पीछे किसी भी साजिश से इनकार नहीं किया जा सकता। शिक्षा निदेशालय के अनुसार, जली हुई फाइलों में प्रदेश के कई एडेड विद्यालयों के पंजीकरण, मान्यता, अनुदान और नियुक्तियों से जुड़ी अहम जानकारी मौजूद थी। इन दस्तावेजों का डिजिटल बैकअप मौजूद है या नहीं, इस पर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है।

About NW-Editor

Check Also

बड़ी ख़बर- इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा ने दिया इस्तीफा, दिल्ली बंगले में मिले थे नोटों के बंडल, जानें पूरा विवाद

प्रयागराज:  इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस यशवंत वर्मा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *