Breaking News

श्रावण में तांबेश्वर मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, भंडारे में श्रद्धालुओं ने पाया प्रसाद

फतेहपुर। श्रावण मास के पावन अवसर पर शहर के सिद्धपीठ तांबेश्वर मंदिर परिसर में पूर्व विधायक इंद्रजीत कोरी की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में बड़ी संख्या में मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

सुबह से ही मंदिर में भगवान शिव के दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। भंडारे में श्रद्धालुओं को पूड़ी, सब्जी और बूंदी का प्रसाद वितरित किया गया। आयोजकों ने बताया कि श्रावण मास में तांबेश्वर मंदिर में दूर-दराज से भी श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं की सेवा की इसी परंपरा के तहत पिछले कई वर्षों से मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया जा रहा है।

इस मौके पर कमलेश कुमार, बदलू, अंचल सिंह, शुभम सिंह, आयुष, विनोद कुमार, सुनीता देवी, प्रधान प्राची, गोविंद, प्रीति वर्मा, मानसी आर्य सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

कृषि फीडर बना परेशानी का सबब, रात में अंधेरे में रहने को मजबूर घरेलू उपभोक्ता

फतेहपुर। मोहम्मदपुर गौंती के मजरे नयापुरवा गांव के लोग तथा इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप प्रेमनगर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *