Breaking News

अमावस्या पर ओमघाट मे हुईं गंगा आरती, भक्तों ने किया दीपदान

फतेहपुर। गंगा बचाओ सेवा समिति एवं नमामि गंगे द्वारा अमावस्या पर ओमघाट में गंगा आरती का आयोजन किया गया। गंगा बचाओ सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र शरन सिंपल द्वारा आयोजित गंगा आरती में भक्तों ने दीपदान किया। गंगा आरती के दौरान गायत्री परिवार के रविंद्र सिंह ने कहा कि हम सब का कर्तव्य है की मां गंगा को स्वच्छ रखें । गंगा नदी में किसी प्रकार का कूड़ा न डाले और जल को गंदा ना करें। गंगा बचाओ सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष शैलेन्द्र शरन सिम्पल द्वारा अमावस्या पर आयोजित गंगा आरती में शामिल होने पहुंचे गंगा भक्तों को स्वच्छता का संकल्प दिलाया गया। इस मौके पर गायत्री परिवार के जिला समन्वयक राजदीश यादव, आचार्य राम जी, राम आसरे यादव, आशीष अग्रहरी लक्ष्मी सिंह आशा वंदना, राजेंद्र कुमार बीरेंद, भागवत सिंह,आचार्य अखिलेश तिवारी मौजूद रहे।

 

About NW-Editor

Check Also

53 लाख पौधों से हराभरा होगा फतेहपुर, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान शुरू

– एक पेड़ मां के नाम अभियान का आगाज, राज्यमंत्री, नोडल अधिकारी ने किया पौधरोपण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *