Breaking News

अलवर में बालिका ने की सुसाइड, छानबीन जारी

अलवर शहर के स्कीम 8 निवासी होजरी व्यवसायी की 16 वर्षीय बेटी अन्या शर्मा पुत्री आशु शर्मा ने रविवार रात करीब 8 बजे घर के अंदर फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका। लेकिन पिछले दिनों बेटी ने दिल्ली पढ़ने के लिए घरवालों पर दबाव बनाया था।

घटना के समय घर पर बच्चे और महिलाएं थी:  बालिका के पिता दुकान पर थे। घटना के दौरान कमरे का दरवाजा बंद था। रात करीब 8 बजे कमरे का गेट खोला तो परिजनों को घटना का पता चला। परिजनों ने बालिका को फंदे से नीचे उतारा और निजी अस्पताल में ले जाकर भर्ती करवाया। लेकिन, वहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को अभी बालिका के सुसाइड के असल कारणों का पता नहीं चल सका है। अरावली विहार थाने के एएसआई शंकर लाल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया कि बालिका अन्या पुत्री आशु शर्मा निवासी स्कीम आठ ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। पुलिस सुसाइड के कारणों की जांच कर रही है। वहीं मृतका के फूफा ललित मोहन का कहना था कि इसी साल बालिका ने कक्षा 10वीं पास की थी। जो पिछले कई दिनों से पढ़ाई को लेकर मानसिक रूप से परेशान थी। बालिका अपने माता-पिता से कक्षा 11वीं में दिल्ली की स्कूल में आर्ट्स की पढ़ाई की बात बोल रही थी। परिजनों ने बालिका से समझाइश भी की थी। उसने दिल्ली में नहीं पढ़ने की बात मान भी ली थी, पता नहीं फिर भी उसने ये कदम क्यों उठाया।

About NW-Editor

Check Also

पचपदरा रिफाइनरी में भीषण आग: 20+ दमकल मौके पर, उद्घाटन से पहले हड़कंप

बालोतरा की पचपदरा रिफाइनरी में उद्घाटन से एक दिन पहले आग लग गई। सोमवार दोपहर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *