Breaking News

फतेहपुर में छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली, नशे से दूर रहने का दिया संदेश

फतेहपुर। नशामुक्त युवा-विकसित भारत अभियान के तहत डॉ. बीआर आंबेडकर राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गुरुवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में हेल्थ वॉक/रन एवं नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। छात्राओं ने वॉक के माध्यम से लोगों को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।

प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार यादव के संरक्षण में आयोजित हेल्थ वॉक महाविद्यालय परिसर से शुरू होकर आईटीआई, सरदार वल्लभ भाई पटेल चौराहा और विकास भवन के सामने से होते हुए वापस महाविद्यालय परिसर में समाप्त हुई। इस दौरान छात्राओं ने लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया।

वॉक के बाद छात्राओं को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। इसके साथ ही वंदे मातरम् का सामूहिक गायन और नशामुक्ति विषय पर कविता पाठ भी हुआ। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेविकाओं के साथ एनसीसी कैडेट्स, रेंजर्स और अन्य छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय/राजू भैया विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम समन्वयक डॉ. पवन कुमार की मौजूदगी रही। मंच संचालन डॉ. चारु मिश्रा ने किया।

कार्यक्रम में प्रो. शकुंतला, प्रो. लक्ष्मीना भारती, डॉ. रमेश सिंह, डॉ. अमित कुमार तिवारी, मधुलिका श्रीवास्तव, डॉ. जिया तस्नीम, डॉ. अनुष्का चौधरी, डॉ. राज कुमार, बृजेश कुमार पाल समेत महाविद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में मानसिक तनाव से परेशान युवक ने निगला जहरीला पदार्थ, इलाज के दौरान मौत

फतेहपुर। राधानगर थाना क्षेत्र के मोहल्ला भिखारीपुर में मानसिक तनाव के चलते 32 वर्षीय युवक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *