फतेहपुर जनपद के हसवा ब्लॉक अंतर्गत बेर्राव ग्राम में आज गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक जनसंगठन द्वारा एक बृहद एवं भव्य संगठन विस्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक आयोजन में जनपद के तीन प्रमुख ब्लॉकों बहुआ, असोथर और हसवा के विभिन्न गांवों से भारी संख्या में महिलाएं एकत्रित हुईं। संगठन की संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमलता पटेल की गरिमामई उपस्थिति में महिलाओं ने संगठन की सदस्यता ग्रहण कर सच्चाई, न्याय और जनसेवा का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान रअध्यक्ष हेमलता पटेल ने नव-मनोनित महिला सदस्यों को संगठन की आधिकारिक पोशाक गुलाबी साड़ी और आईडी कार्ड प्रदान कर उनका मनोबल बढ़ाया। सदस्यता ग्रहण करने को लेकर ग्रामीण महिलाओं में अभूतपूर्व उत्साह और ऊर्जा देखने को मिली। महिलाओं को संबोधित करते हुए अध्यक्ष हेमलता पटेल ने कहा “एकता में ही असली ताकत है। एकजुट रहकर हम बड़ी से बड़ी समस्या का हल निकाल सकते हैं और हर सफलता पा सकते हैं।
र महिलाएं न सिर्फ जागरूक हो रही हैं, बल्कि अपने अधिकारों को पहचान कर आगे बढ़ रही हैं। यह हम सभी के लिए अत्यंत गौरव की बात है कि संगठन का कारवां प्रतिदिन बढ़ रहा है।”उन्होंने आगे कहा कि इस मुहिम में वे सभी पति और परिजन भी बधाई के पात्र हैं जो अपनी घर की महिलाओं को सशक्त और सक्षम बनाने में कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग दे रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष ने उपस्थित महिलाओं और ग्रामवासियों की स्थानीय समस्याओं को बेहद संवेदनशीलता से सुना। उन्होंने घोषणा की कि जल्द ही एक ठोस रणनीति बनाकर संबंधित ब्लॉक, तहसील, जनपद स्तर के सक्षम अधिकारियों और थानों से सक्रिय वार्ता की जाएगी, जिससे हर समस्या का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित हो सके।
इससे पूर्व, बेर्राव ग्राम पहुँचने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमलता पटेल और उनके साथ आईं संगठन की पदाधिकारियों का ग्रामवासियों एवं महिलाओं ने फूल-मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय आयोजक संगीता देवी और कुशमा देवी की महत्वपूर्ण भूमिका तथा सफल आयोजन की बधाई देते हुए आगे के कार्यों के लिए दिशा-निर्देश दिए। इस विशाल सदस्यता अभियान में मुख्य रूप से ग्राम सरकी, रमवा पंथुवा, बेरांव, मीरापुर, कुसुम्भी, रमवा, रामपुर, कन्धीया, गाजीपुर और करसवा सहित तीनों ब्लॉकों की महिलाओं ने भागीदारी की। सदस्यता ग्रहण करने वाली प्रमुख महिलाओं में मनीषा, चन्द्ररेखा, शांती, विमला, रूबी, नीतू, माया, ज्योति, रेनू, मंजू, अंजना, सुमन, आरती, प्रियंका, रंजना, माधुरी, रानी, अर्चना आदि शामिल रहीं।
News Wani
