Breaking News

कुल्हाड़ी, सरिया और लाठी-डंडों से हमला, सभी घायलों को जिला अस्पताल रिफर

फतेहपुर जामुन तोड़ने के विवाद में दो पक्ष आये आमने सामने और देखते देखते ही मारपीट हो गई और पुलिस के पहुंचने के बाद भी एक पक्ष ने धारदार कुल्हाड़ी से हमला कर 5 लोगों को मारकर घायल कर दिया । जिससे हड़कम्प मच गया और चीखपुकार मच गई। PRV तीन ने तत्काल थाने से बुलाई भारी पुलिस ।पुलिस ने सभी घायलों को CHC में भर्ती कराया जंहा से सभी घायलों को डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अशोथर थाना क्षेत्र के जरौली गांव के मजरे देशी का डेरा गांव में जामुन तोड़ने और पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। गांव के ही दो पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई, जिसके बाद दोनों ओर से मारपीट शुरू हो गई। घटना में एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए।

घायलों में राजेंद्र कुमार (35) पुत्र जयराम निषाद, राजकुमार (45) पुत्र जयराम, गायत्री देवी (42) पत्नी राजकुमार, रीता देवी (39) पत्नी रमेश चंद्र तथा ममता (16) पुत्री राजकुमार शामिल हैं। सभी देशी का डेरा मजरे जरौली के निवासी हैं।पीड़ित पक्ष की बहू गंगा देवी का आरोप है कि रामबाबू पुत्र रामराज, दिनेश पुत्र रामराज, बुधराज पुत्र रामराज, अनीता पत्नी बुधराज, आशा पत्नी रामविशाल, रागनी पुत्री रामनरेश और रवि पुत्र रामनरेश ने कुल्हाड़ी, सरिया, लाठी-डंडों तथा धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में सभी घायल हो गए।

परिजनों का आरोप है कि घटना के दौरान डायल-112 पुलिस मौके पर मौजूद थी, इसके बावजूद मारपीट होती रही। घटना के बाद सभी घायलों को निजी वाहन से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र असोथर लाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल सदर रेफर कर दिया। थाना प्रभारी रमाशंकर सरोज ने बताया कि जामुन तोड़ने और पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद और मारपीट हुई है। अभी किसी भी पक्ष से तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

About Rizvi Rizvi

Check Also

बिंदकी में महिला की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, मायके पक्ष ने ससुरालियों पर लगाए गंभीर आरोप

फतेहपुर। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कजियाना में संदिग्ध परिस्थितियों में 40 वर्षीय महिला की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *