Breaking News

फतेहपुर में सामाजिक संगठनों ने मनाई छत्रपति शाहू जी महाराज की जयंती

फतेहपुर जिले के छात्र पति शाहू जी चौराहे (बुलेट चौराहा) पर आज दोपहर 12 बजे बौद्ध संघ शक्ति के तत्वधान में विभिन्न सामाजिक संगठनों ने छत्रपति शाहू जी महाराज की जयंती के अवसर पर गोष्ठी व माल्यार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें सबसे पहले भानू प्रकाश बौद्ध के नेतृत्व में छत्रपति महाराज की प्रतिमा की साफ सफाई की गई तत पश्चात माल्याण कार्यक्रम का शुभारंभ जिले के सांसद नरेश उत्तम पटेल ने किया और राजर्षि छत्रपति शाहू जी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जिसके बाद अन्य सभी आये हुवे सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके द्वारा किये गए कार्यो का बखान किया गया।

सांसद नरेश उत्तम पटेल और सरदार शोध संस्थान के जनरल सेकेट्री ने कहा आज पिछड़े और दलितों के मसीहा और शिक्षा को अपने राज्य में निःशुल्क करने का महान कार्य करने वाले महापुरुष राजर्षि छत्रपति शाहू जी महाराज की जयंती है जिसमें हमारे समाज के लोगों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया है हम सब शाहू जी महाराज के बताए पदचिन्हों पर चलकर पूरे देश को शिक्षित करने का काम करेंगे। वंही इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जनपद के सांसद नरेश उत्तम पटेल,बौद्ध संघ शक्ति के अध्यक्ष मुकेश पासी, चंद्रभान यादव सरदार शोध संस्थान,उमेश चन्द्रा सम्राट सेना,भानु प्रकाश गौतम,धर्मेंद्र सिंह पटेल,धीरेंद्र सिंह उर्फ छोटकू ठाकुर, धरम वीर,काशीराम,शिक्षक मुकेश कुमार,नवीन चंद्र और दृष्टि देवी रहें।

About Rizvi Rizvi

Check Also

बिंदकी में महिला की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, मायके पक्ष ने ससुरालियों पर लगाए गंभीर आरोप

फतेहपुर। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कजियाना में संदिग्ध परिस्थितियों में 40 वर्षीय महिला की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *