Breaking News

1000 में 14 शर्ट के दावे पर विवाद, फतेहपुर के शोरूम में हंगामा

फतेहपुर शहर के पटेलनगर चौराहे स्थित चिचा कपड़ों के शोरूम में सोशल मीडिया पर वायरल ऑफर को लेकर जमकर हंगामा देखने को मिला। आरोप है कि सोशल मीडिया पर वायरल रील में 1000 रुपये में 14 शर्ट देने का दावा किया गया था, लेकिन शोरूम पहुंचने पर ग्राहकों को सिर्फ 6 शर्ट देने की बात कही गई। इसी बात को लेकर बड़ी संख्या में पहुंचे ग्राहकों और शोरूम कर्मचारियों के बीच कहासुनी और हंगामा हो गया।

दूर-दराज से आए कई युवाओं ने आरोप लगाया कि सोशल मीडिया पर दिखाए गए ऑफर और मौके पर दिए जा रहे ऑफर में बड़ा अंतर है। लोगों का कहना है कि वायरल रील देखकर वे शोरूम पहुंचे, लेकिन वहां उन्हें अलग ऑफर बताया गया। ग्राहकों ने सोशल मीडिया पर भ्रामक प्रचार कर लोगों को आकर्षित करने का आरोप लगाया है।
वहीं, कुछ लोगों ने शोरूम में सुरक्षा मानकों की अनदेखी का भी आरोप लगाया है। उनका कहना है

कि बिना पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था और फायर सेफ्टी मानकों के शोरूम संचालित किया जा रहा है, जिससे भविष्य में किसी बड़े हादसे की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। हालांकि, न्यूज़ वाणी इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं करता है। शोरूम प्रबंधन का पक्ष अभी सामने नहीं आया है। यदि प्रबंधन अपनी प्रतिक्रिया देता है तो उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा। फिलहाल पूरे मामले को लेकर शहर में चर्चा का माहौल है और लोग प्रशासन से मामले की जांच की मांग कर रहे हैं।

About Rizvi Rizvi

Check Also

हक व बातिल की जंग में इमाम हुसैन ने पेश की इंसानियत की मिसाल

– कारी मौलाना अनवार अहमद। फतेहपुर। सुल्तानपुर घोष गांव में आठ मुहर्रम पर आयोजित मजलिस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *