Breaking News

मोहर्रम पर इंसानियत की मिसाल,

लखनऊ/हैदराबाद। 8 वीं,मोहर्रम के अवसर पर कर्बला के शहीदों की याद में,खिदमत फाउंडेशन हैदराबाद की जानिब से “सबील-ए-इमाम हुसैन”(अ.स.)का आयोजन किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में अकीदतमंदों और राहगीरों को शरबत वितरित किया गया कार्यक्रम में सैय्यद मुराद मेहदी ,अशरफ सिद्दीकी द्वारा लोगों को शरबत पिलाया गया तथा इमाम हुसैन (अ.स.)और शहीदान-ए-कर्बला की कुर्बानियों को याद किया गया।

इस अवसर पर आयोजकों ने कहा कि कर्बला का पैगाम इंसानियत,सब्र,त्याग और सत्य के लिए संघर्ष का संदेश देता है। सबील पर आने वाले लोगों ने शहीदान-ए-कर्बला को खिराज-ए-अकीदत पेश किया और समाज में, भाईचारे एवं मानवता को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।यह कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं एवं सौहार्द पूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

About Rizvi Rizvi

Check Also

फॉर्च्यूनर से ट्रैक्टर की टक्कर के बाद युवक को बनाया बंधक: लखनऊ से वाराणसी ले गए, 50 हजार की फिरौती मांगी

लखनऊ में फॉर्च्यूनर और ट्रैक्टर के बीच टक्कर के बाद विवाद बढ़ गया। आरोप है …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *