Breaking News

हरिद्वार: मनसा देवी मंदिर में मची भगदड़, 6 की मौत, 29 घायल

 

हरिद्वार में स्थित मनसा देवी मंदिर में रविवार सुबह 9:30 बजे भगदड़ मच गई। अब तक 6 की मौत हो गई है। 29 लोग घायल हैं। गढ़वाल डिवीजन के कमिश्नर विनय शंकर पांडे ने कहा कि मंदिर में भारी भीड़ जुटने से हादसा हुआ। वहीं, पुलिस ने कहा कि मंदिर मार्ग में सीढ़ियों पर करंट होने की अफवाह फैली। इससे अफरा-तफरी मची और लोग भागे। SSP प्रमेंद्र सिंह डोभाल ने कहा- मनसा देवी मंदिर में भगदड़ में हमें 35 लोगों के घायल होने की सूचना मिली थी। इन लोगों को तत्काल अस्पताल लाया गया। इनमें से 6 लोगों की मौत हो गई। बाकी घायलों का इलाज चल रहा है। मनसा देवी मंदिर हरिद्वार में शिवालिक पहाड़ियों पर बिल्व पर्वत पर स्थित है। यह हर-की-पौड़ी से लगभग 3 किमी दूर स्थित है और यहां 1.5 किमी की चढ़ाई वाले रास्ते से या रोपवे के माध्यम से पहुंचा जा सकता है।

मंदिर में भगदड़ के बाद की तस्वीरें…

भगदड़ में छोटे बच्चे भी घायल हो गए। अस्पताल में इलाज जारी है।
भगदड़ में छोटे बच्चे भी घायल हो गए। अस्पताल में इलाज जारी है।
कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अस्पताल में 35 लोगों को लाया गया था, जिसमें छह की मौत हो गई, 29 का इलाज चल रहा है।
अस्पताल में 35 लोगों को लाया गया था, जिसमें छह की मौत हो गई, 29 का इलाज चल रहा है।

About NW-Editor

Check Also

तेज प्रताप का बड़ा आरोप: ‘आकाश यादव मुझे और लालू जी को मरवाने की साजिश रच रहा, 4 गुंडे घर में घुसे’

जनशक्ति जनता दल के सुप्रीमो तेज प्रताप यादव ने पटना के सचिवालय थाना पहुंचकर अपनी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *