Breaking News

229 बच्चों को बांटी होम्योपैथिक दवा, दिव्यांग बच्चों को मिले बिस्कुट-चॉकलेट

– बचपन डे केयर के 41 दिव्यांगों को दी बिस्कुट व चाॅकलेट
-बच्चों को होम्योपैथिक दवा खिलाते रेडक्रास चेयरमैन।
फतेहपुर। इंडियन रेडक्रास सोसाइटी, आरोग्य भारती, दि होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान व डॉ सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के संयोजकत्व में चेयरमैन व कार्यकारिणी सदस्य उत्तर प्रदेश एवं आरोग्य भारती के जिला सचिव डॉ अनुराग श्रीवास्तव ने बरसात के मौसम में होने वाली बीमारियों से बचाव व रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित करने में सहायक होम्योपैथिक औषधि वितरण व नशामुक्ति जागरूकता अभियान पुनः चलाया गया। जिसके अंतर्गत डॉ अनुराग ने कम्पोजिट विद्यालय बकंधा के 158, प्राथमिक विद्यालय महाजरी के 30, बचपन डे केयर सेंटर के 41 कुल 229 बच्चों को बरसात के मौसम में होने वाली बीमारियों से बचाव व रोगप्रतिरोधक क्षमता विकसित करने में सहायक होम्योपैथिक औषधि प्रदान की गई व बचपन डे केयर सेंटर के सभी 41 दिव्यांग बच्चों को बिस्कुट व चॉकलेट का भी वितरण किया गया। साथ ही सभी बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। भोजन से पहले व शौच जाने के बाद साबुन से अच्छी तरह से हाथ धुलने के लिए बताया गया तत्पश्चात सभी बच्चों नशे की वस्तुएं तम्बाकू व अल्कोहल उत्पादों से होने वाले कुप्रभावों के बारे में बताया गया। डॉ अनुराग ने बताया कि तम्बाकू उत्पादों के सेवन से कैंसर व अल्कोहल के सेवन से लीवर सिरोसिस जैसी गम्भीर समस्याएं उतपन्न होती हैं इसलिए हम सभी को नशे से दूर रहना है और अन्य लोगों को भी नशे से दूर रहने हेतु प्रेरित किया गया फिर सभी को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या शैलजा गुप्ता, कमला गुप्ता, बचपन डे केयर सेंटर के समन्वयक पवन तिवारी व प्रमुख सहयोगी सुरेश कुमार श्रीवास्तव, अभिनव श्रीवास्तव प्रबंध समिति सदस्य इंडियन रेडक्रास सोसाइटी उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

हसवां में गुलाबी गैंग का शक्ति प्रदर्शन, पांच सूत्रीय मांगों पर सौंपा ज्ञापन

– गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग की बुलंद -हसवा ब्लाक मुख्यालय पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *