Breaking News

“बाबरी जैसी मस्जिद निर्माण के लिए जुटाए भारी फंड: 11 पेटी कैश और ₹93 लाख ऑनलाइन चंदा”

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के निलंबित विधायक हुमायूं कबीर द्वारा कल (6 दिसंबर को) बाबरी विध्वंस की बरसी पर रखी गई ‘बाबरी जैसी मस्जिद’ की नींव के बाद, अब मस्जिद निर्माण के लिए जुटाए गए चंदे की भारी राशि चर्चा का विषय बन गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मस्जिद के शिलान्यास समारोह के दौरान मौके पर ही 11 पेटी भरकर नगदी चंदा इकट्ठा हुआ। एकत्रित नगदी की मात्रा इतनी अधिक थी कि इसे गिनने के लिए मौके पर ही नोट गिनने की मशीन बुलानी पड़ी। बताया जा रहा है कि इस गिनती के काम में 30 से अधिक लोगों को लगाया गया। इस भारी ऑफलाइन चंदे के अलावा, हुमायूं कबीर ने दावा किया है कि इस मस्जिद के निर्माण के लिए ऑनलाइन माध्यमों से भी अब तक ₹93 लाख का चंदा प्राप्त हो चुका है। हुमायूं कबीर ने इस भारी चंदे की गिनती का एक वीडियो भी फेसबुक पर साझा किया है, जिसमें लोग नोटों के बंडल गिनते हुए नजर आ रहे हैं।

About NW-Editor

Check Also

सोनिया गांधी ने साझा किए निजी जीवन के अनकहे पहलू, बोलीं- राजीव से मुलाकात के 60 साल बाद भी नहीं बदली मेरी सोच

नई दिल्ली। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी ने अपनी आने वाली किताब के जरिए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *