एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) ने सिक्योरिटी असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव टियर-2 एग्जाम का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। टियर-2 की परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थी आईबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। आईबी ने टियर-2 परीक्षा का रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार पीडीएफ डाउनलोड करके अपने रोल नंबर की जांच कर सकते हैं। टियर-2 की परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों को बहुत जल्द ही इंटरव्यू में शामिल होने के लिए आंमत्रित किया जाएगा।

कैसे और कहां से डाउनलोड करें रिजल्ट PDF

आईबी ने सिक्योरिटी असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव टियर-2 रिजल्ट जारी कर दिया है। अभ्यर्थियों की सहायता के लिए यहां रिजल्ट डाउनलोड करने के निम्नलिखित स्टेप्स बताए गए हैं, जिसे फॉलो करके अभ्यर्थी अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

  1. रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट www.mha.gov.in पर जाकर विजिट करें।
  2. अब वेबसाइट के होमपेज पर रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद IB Security Assistant Executive Tier-II Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  4. लिंक पर क्लिक करने के बाद पीडीएफ आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
  5. अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों को इंटरव्यू में बुलाया जाएगा

जो उम्मीदवार टियर-2 की परीक्षा में सफल घोषित किए गए हैं। उन उम्मीदवारों को अब बहुत जल्द ही टियर-3 परीक्षा यानी इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया जाएगा। इंटरव्यू कुल 50 अंकों के लिए आयोजित कराया जाएगा। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 4987 उम्मीदवारों का चयन बतौर सिक्योरिटी असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव के रूप में किया जाएगा।

कितनी मिलेगी सैलरी

सिक्योरिटी असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव के पदों पर चयनित किए गए उम्मीदवारों को प्रतिमाह 21,700 रुपये से लेकर 69,100 रुपये प्रतिमाह प्रदान किया जाएगा।