Breaking News

लुधियाना में पति की हैवानियत: पत्नी के प्राइवेट पार्ट में डाली बीयर की बोतल, हिडन कैमरे में दरिंदगी कैद

लुधियाना में एक बेहद दर्दनाक और शर्मनाक घटना सामने आई है, जिसने पति-पत्नी के रिश्ते को कलंकित कर दिया. न्यू पंजाब माता नगर क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने अपने पति पर कई वर्षों से लगातार अमानवीय व्यवहार और अप्राकृतिक यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं. पीड़िता के अनुसार, पति की क्रूरता समय के साथ इतनी बढ़ गई कि उसने हैवानियत की सारी सीमाएं पार कर दीं.

महिला ने पुलिस से क्या कहा?

महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी करीब 18 साल पहले हुई थी. शुरुआती कुछ वर्षों तक सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन वर्ष 2013 के बाद पति के व्यवहार में अचानक बदलाव आने लगा. वह उसे जबरन अप्राकृतिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करने लगा और विरोध करने पर शारीरिक हिंसा करता था. पीड़िता ने समाज और अपने दो बेटों के भविष्य को देखते हुए लंबे समय तक यह सब सहन किया, लेकिन अत्याचार लगातार बढ़ते ही गए.

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि उसका पति उसकी मजबूरी का फायदा उठाता था. जब भी वह घर के खर्च या बच्चों की पढ़ाई के लिए पैसे मांगती, तो आरोपी अपनी घिनौनी शर्तें सामने रखता. इनकार करने पर उसे बेरहमी से पीटा जाता था. हालात इतने बिगड़ गए कि 6 अप्रैल की रात को आरोपी ने नशे की हालत में अपनी पत्नी के साथ बर्बरता की हद पार कर दी. उसने मारपीट करने के साथ-साथ महिला के निजी अंगों में बीयर की बोतल डाल दी. दर्द से तड़पती महिला की चीखें भी उसे नहीं रोक सकीं.

महिला ने जुटाए सबूत

लंबे समय से जारी इस अत्याचार से तंग आकर महिला ने साहस दिखाया और सबूत जुटाने का फैसला किया. उसने अपने कमरे में पर्दे के पीछे मोबाइल कैमरा छिपाकर पति की करतूतों को रिकॉर्ड कर लिया. यह कदम उसके लिए निर्णायक साबित हुआ. अगले दिन, जब आरोपी ने उसे घर से बाहर निकाल दिया तो वह घायल अवस्था में अपने मायके पहुंची. वहां से अस्पताल में इलाज कराने के बाद उसने थाना दुगरी में शिकायत दर्ज कराई.

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई शुरू की और आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया. उसे अदालत में पेश कर दो दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है. साथ ही, पीड़िता की मेडिकल जांच की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है. यह मामला समाज में घरेलू हिंसा और महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों पर एक गंभीर सवाल खड़ा करता है.

About NW-Editor

Check Also

नैना देवी दर्शन से लौटते वक्त हादसा: नहर में गिरी पिकअप, 6 श्रद्धालुओं की मौत, 4 अब भी लापता

लुधियाना: लुधियाना के मलेरकोटला रोड पर जगेड़ा नहर पुल के पास देर रात एक महिंद्रा पिकअप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *