Breaking News

दिल्ली में INDIA ब्लॉक की शक्ति प्रदर्शन बैठक: राहुल, ममता और अखिलेश समेत 23 दलों की मौजूदगी, पोस्टरों को लेकर भी चर्चा

दिल्ली में INDIA ब्लॉक की 7वीं बैठक जारी है। सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, अखिलेश यादव और ममता बनर्जी इस बैठक में पहुंची हैं। बैठक में जम्मू-कश्मीर CM उमर अब्दुल्ला, सांसद अभिषेक बनर्जी, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव समेत कई भी मौजूद हैं। वहीं, शिवसेना (UBT) चीफ उद्धव ठाकरे ऑनलाइन जुड़े हैं। कांग्रेस ने बैठक में 23 विपक्षी दलों के शामिल होने का दावा किया है। अटकलें थीं कि तमिलनाडु में विजय की सरकार में शामिल होने के बाद TVK को बैठक में बुलाया जा सकता है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक उन्हें बैठक का न्योता नहीं दिया गया है। यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने राहुल और कांग्रेस के खिलाफ लगे पोस्टर फाड़े।

यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने राहुल और कांग्रेस के खिलाफ लगे पोस्टर फाड़े।

INDIA ब्लॉक की पिछली बैठक एक जून 2024 को दिल्ली में खड़गे के घर पर हुई थी। यानी, पूरे 2 साल के बाद गठबंधन के नेता एकसाथ जुटे हैं। दिल्ली की अकबर रोड पर सोमवार सुबह कुछ पोस्टर लगाए गए थे। हालांकि पोस्टर किसने लगाए इसका पता नहीं चल सका है। पोस्टर में राहुल गांधी की तस्वीर थी और कांग्रेस के खिलाफ बयानबाजी थी। दोपहर में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और पोस्टर को फाड़ा। एक पोस्टर में NCP-SCP चीफ शरद पवार की तस्वीर लगी थी, लिखा था- राहुल गांधी में कंसिस्टेंसी (स्थिरता) की कमी है।

3 साल में INDIA ब्लॉक से 3 बड़ी पार्टियां अलग हुईं

About NW-Editor

Check Also

दिल्ली में झुग्गी पुनर्विकास को मिलेगी रफ्तार, ‘जहां झुग्गी, वहीं मकान’ योजना के तहत बहुमंजिला फ्लैट देने की तैयारी

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में झुग्गी बस्तियों के पुनर्विकास को नई गति देने की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *