Breaking News

सीबीएसई 12 वीं में जयपुरिया स्कूल ने किया शानदार प्रदर्शन

– छात्रों ने बढ़ाया जिले का मान, प्रबंध तंत्र ने कराया मुंह मीठा
– परीक्षा परिणाम आने के बाद बच्चों का उत्साहवर्धन करते शिक्षक।
फतेहपुर। सीबीएसई बारहवीं के परीक्षा परिणाम में एक बार फिर से सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। शानदार अंकों के साथ विद्यार्थियों ने जिले में अपना दबदबा कायम रखते हुए सफलता का परचम लहराया।
विद्यालय के छात्र हार्दिक पांडेय ने 95.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। वहीं अंशिका श्रीवास्तव ने 94.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। हर्षित नरेंद्र ने 94.0 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल कर विद्यालय का मान बढ़ाया। इसके अलावा अन्य विद्यार्थियों ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। अंशुल कुमार ने 93.6 प्रतिशत, हरिओम पाण्डेय ने 93.0 प्रतिशत, खुशी सिंह ने 90.8 प्रतिशत, सुहानी गुप्ता ने 90.2 प्रतिशत तथा अक्षिता ने 90.0 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल रहा। विद्यालय की प्रबंधक रंजना सिंह ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनका मुंह मीठा कराया और उज्जवल भविष्य की कामना की। वहीं विद्यालय के प्रिंसिपल जीपी मिश्रा ने छात्रों की मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि छात्र भविष्य में भी अपनी ऊर्जा और प्रतिभा का सकारात्मक उपयोग कर नई सफलताएं हासिल करें। विद्यालय परिवार ने छात्रों की इस उपलब्धि को पूरे जिले के लिए गर्व का विषय बताया।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में सामाजिक संगठनों ने मनाई छत्रपति शाहू जी महाराज की जयंती

फतेहपुर जिले के छात्र पति शाहू जी चौराहे (बुलेट चौराहा) पर आज दोपहर 12 बजे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *