Breaking News

पत्रकार संगठनों ने सीएम से उठाई त्वरित कार्यवाही की मांग

 

फतेहपुर। मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराये जाने के सम्बन्ध में विभिन्न पत्रकार संगठनों ने संयुक्त रूप से ज़िलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर त्वरित कार्रवाई की पुरजोर मांग की। फतेहपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष नागेन्द्र प्रताप सिंह एवं ज़िला पत्रकार एसोसिएशन/संघ के अध्यक्ष अजय सिंह भदौरिया के संयुक्त नेतृत्व में तमाम पत्रकार एवं छायाकारों ने मीडिया सेंटर में एकत्रित होकर कलेक्ट्रेट सभागार पहुंचे जहां पर सीएम को संबोधित ज्ञापन अपर जिला अधिकारी (न्यायिक) धीरेन्द्र सिंह एवं अपर जिला अधिकारी (वित्त/राजस्व) डा. अविनाश चन्द्र त्रिपाठी को सौंपा। ज्ञापन में दोनों संगठनों के अध्यक्ष क्रमशः नागेन्द्र प्रताप सिंह एवं अजय सिंह भदौरिया ने जिले के पत्रकारों की तरफ़ से बताया कि इस जनपद में लगभग ढाई दशक से कार्यरत रहे वरिष्ठ पत्रकार करुणा सिंधु चतुर्वेदी का विगत 09 अप्रैल को आकस्मिक निधन हो गया है। स्व. चतुर्वेदी के निधन के बाद उनके नाबालिग बच्चों एवं पत्नी के सामने जीवन यापन की कठिनाई तो उत्पन्न हो ही गई है, साथ ही बच्चों की शिक्षा व्यवस्था भी बुरी तरह से प्रभावित हो गई है। अधिकारी द्वय ने पत्रकारों को आश्वासन दिया कि उपरोक्त सन्दर्भ में वे अतिशीघ्र अपनी रिपोर्ट के साथ ज्ञापन शासन को अग्रसारित कर देंगे और निजी तौर पर भी शासन स्तर पर पैरवी करेंगे। दोनों अधिकारियों ने पत्रकारों के मसले पर शासन और प्रशासन के अति संजीदा होने की बात कहते हुए पूरा सहयोग देने का भरोसा दिलाया। मांग किया कि उपरोक्त स्थिति के दृष्टिगत वरिष्ठ पत्रकार करुणा सिंधु चतुर्वेदी के आश्रितों को मुख्यमंत्री राहत कोष से कम से कम 25 लाख रुपए की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए, जिससे कि दिवंगत पत्रकार के आश्रितों का जीवन यापन हो सके। इस मौक़े पर वरिष्ठ पत्रकार दादा श्रवण श्रीवास्तव एवं प्रेम लाल साहू, महेश सिंह, प्रमोद श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, हरीश शुक्ला, विनोद मिश्रा, विवेक श्रीवास्तव, शाहिद अली, जतिन द्विवेदी, धीरेंद्र श्रीवास्तव, शाहिद, अरुण कुमार समेत तमाम पत्रकार, छायाकार बंधु मौजूद रहें।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में सड़क हादसों ने छीनी दो युवकों की जिंदगी, एक ने कानपुर में तोड़ा दम; दूसरा जिला अस्पताल में मृत

फतेहपुर। विगत चार दिनों के दौरान अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में दो …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *