Breaking News

मनाई गई कांशीराम की पुण्यतिथि, सपाइयों ने दी श्रद्धांजलि; गोष्ठी में समाज सुधारक के संघर्ष और विचारों पर हुई चर्चा, दलितों व वंचित वर्गों के उत्थान में योगदान को किया याद

न्यूज़बांणी ब्यूरो शाहजहांपुर रूखसार खान

शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर शुक्रवार, 9 अक्टूबर को बिजलीपुरा स्थित पार्टी के जिला कार्यालय में महान समाज सुधारक एवं बहुजन आंदोलन के प्रमुख नेता कांशीराम की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी के नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए तथा उनके योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन तनवीर खान ने की। इस दौरान गोष्ठी का आयोजन कर कांशीराम के विचारों, संघर्ष और सामाजिक परिवर्तन में उनकी भूमिका पर चर्चा की गई।
वंचित वर्गों को राजनीतिक भागीदारी का रास्ता दिखाया : तनवीर खान
गोष्ठी को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खान ने कहा कि कांशीराम ने दलितों और अन्य वंचित वर्गों को राजनीतिक रूप से जागरूक करने तथा उन्हें सत्ता में भागीदारी का रास्ता दिखाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके विचार और संघर्ष आज भी लाखों लोगों को प्रेरित करते हैं। उन्होंने सामाजिक समानता और अधिकारों के लिए जीवनभर संघर्ष किया।
पूर्व मंत्री अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि कांशीराम ने भारतीय राजनीति में दलितों को एक महत्वपूर्ण शक्ति के रूप में स्थापित करने में अहम भूमिका निभाई। वहीं, पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा ने उनके राजनीतिक संघर्ष और संसद में वंचित वर्गों की आवाज बुलंद करने में उनके योगदान को याद किया।

इस मौके पर सपा जिला महासचिव रणजय सिंह यादव, प्रदेश सचिव रामसूरत यादव, महानगर अध्यक्ष चौधरी रामकुमार भोजवाल, नगर विधानसभा अध्यक्ष अतिउल्ला सिद्दीकी, जिला उपाध्यक्ष अजफर अली खान, अवधेश पाल, करुणा शंकर दीक्षित, सपा नेता लखन प्रताप सिंह, अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश पदाधिकारी नाजिम फारुकी, महिला सभा की जिलाध्यक्ष किरन कठेरिया, अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष हफीज अंसारी, छात्र सभा के जिलाध्यक्ष प्रसून कुमार कनौजिया, युवजन सभा के जिलाध्यक्ष आकाश यादव, गुफरान खान, महिला सभा की महानगर अध्यक्ष जाफरीन, नीलम, सविता कठेरिया, पार्वती सैनी, संतोष पाल, असलम खान, बिलाल, सर्वेश यादव, भूर सिंह यादव, तेजपाल फौजी, मोमिन खान, बबल किशोर वाल्मीकि, टिंकू सिंह, सचिन भोजवाल, नरवीर फौजी, अनूप कुमार वर्मा, वकार खान, मनोज यादव, दीपू मौर्य, श्लोक मौर्य, विपिन यादव, पप्पू खान, अखिलेश यादव, मोहम्मद जकी, मृत्युंजय यादव, झंकार सिंह यादव, शारिक खान, फैज खान, रानू खान सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

रुकनपुर में भारी बारिश से मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाइवे धंसा, नीचे से बह रहा पानी; बड़े हादसे का खतरा, ग्रामीणों ने मांगी मरम्मत

शाहजहांपुर। जिले के कलान क्षेत्र में लगातार हुई भारी बारिश के बाद रुकनपुर गांव के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *