Breaking News

खागा विधायक कृष्णा पासवान ने संकल्प यात्रा कार्यक्रम का किया शुभारम्भ

खागा, फतेहपुर। विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन जिलाधिकारी सी.इंदुमती के मार्गदर्शन व पर्वेक्षण में योजनाओं के संतृप्तीकरण के लिए आउटरीच गतिविधियों के माध्यम से जागरूकता बढ़ाने हेतु विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन जनपद के विकास खण्ड ऐराया के ग्राम पंचायत-बुदवन, कटोघन, ब्लॉक विजयीपुर के ग्राम पंचायत-शेषपुर, शिवपुरी, ब्लॉक अमौली के ग्राम पहाड़पुर बड़िगवा, पाराधनई, ब्लॉक देवमई के ग्राम पंचायत-कृपालपुर बिंधा, बिजुरी, ब्लॉक खजुहा के ग्राम पंचायत सिजौली, तेन्दुली लाखीपुर, ब्लॉक मलवा के ग्राम पंचायत इटरौरा पिलखिनी, रामपुर, ब्लॉक बहुआ के ग्राम पंचायत चक इटौली, लमेहटा,ब्लाक भिटौरा के ग्राम पंचायत बम्हरौली, हैदरपुर इटैली में विकसित भारत संकल्प यात्रा का कार्यक्रम का आयोजन कैम्प/प्रचार वाहन के माध्यम से किया गया। ब्लाक ऐराया के ग्राम पंचायत-बुदवन, कटोघन में विधायक खागा कृष्णा पासवान, ब्लॉक विजयीपुर के ग्राम पंचायत-शेषपुर, शिवपुरी में ब्लॉक प्रमुख हसवा विकास पासवान ने दीप प्रज्ज्वलित कर विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ किया और देश को विकसित राष्ट्र/आत्मनिर्भर बनाने की शपथ दिलाई और गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कर बच्चो को अन्नप्रासन कराया गया साथ ही विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को यथा-मुख्यमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान कार्ड, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत शौचालय, घरौनी, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के स्वीकृत प्रमाण-पत्र का वितरण किये और सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान ग्राम प्रधान बुदवन गीता देवी, मण्डल अध्यक्ष धर्मेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व मण्डल अध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप सिंह, जनार्दन त्रिपाठी, सूर्यभान लोधी, राजेन्द्र सिंह बीडीओ ऐराया के बाद कटोघन में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ओम प्रकाश सिंह आदि समस्त पार्टी कार्यकर्ता तथा भारी संख्या में क्षेत्र के दर्शक मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

एसपी ने बिंदकी कोतवाली में की जनसुनवाई

– परिसर का निरीक्षण कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश – जनसुनवाई करते एसपी अभिमन्यु मांगलिक। फतेहपुर। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *