Breaking News

खागा रेपकांड : 1 लाख का इनामिया बबलू सिंह मुठभेड़ में गिरफ्तार, दोनों पैरों में लगी गोली

फतेहपुर। जनपद के चर्चित खागा रेपकांड मामले में फरार चल रहे ₹1 लाख के इनामिया अभियुक्त बबलू सिंह उर्फ सिंगरौर को पुलिस ने देर रात मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। थाना खागा, हथगांव, थरियांव पुलिस व एसओजी टीम की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी घायल हो गया, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार गुरुवार रात थाना खागा क्षेत्र के नौबस्ता-खागा रोड स्थित ससुर खदेरी नदी के पास जंगल में पुलिस टीम संदिग्धों की तलाश में दबिश दे रही थी।

इसी दौरान वांछित अभियुक्त बबलू सिंह पुत्र धर्मराज उर्फ मन्ना सिंह निवासी गढ़ी कस्बा थाना खागा पुलिस टीम को दिखाई दिया। पुलिस द्वारा रोकने का प्रयास किए जाने पर आरोपी ने भागने की कोशिश की और पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी के दोनों पैरों में लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने तत्काल आरोपी को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल भेजा, जहां उसका इलाज चल रहा है। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से एक अवैध तमंचा 315 बोर, चार खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस तथा ₹1600 नकद बरामद किए गए हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी खागा थाना में दर्ज मु0अ0सं0 115/26 धारा 70(1)/3(5)/74/130/308(2)/352/351(3)/115(2)/127(2) बीएनएस व 66(E) आईटी एक्ट के मामले में वांछित था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन द्वारा आरोपी पर ₹1 लाख का इनाम घोषित किया गया था। सूत्रों के मुताबिक आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर लगातार दबाव बढ़ रहा था, जिसके बाद पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने सख्त रुख अपनाते हुए विशेष टीम गठित की थी। इस टीम में कई जांबाज पुलिस अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई थी। लगातार चल रही निगरानी और दबिश के बाद आखिरकार पुलिस को यह बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ थाना खागा में पहले से चार आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। उसके अन्य आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटाई जा रही है। मामले में थाना खागा पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

About NW-Editor

Check Also

विद्यालयों में चला मेगा जागरूकता अभियान

– जल संरक्षण से लेकर सीपीआर तक बच्चों को मिला जीवनरक्षक प्रशिक्षण – पंपलेट वितरित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *