Breaking News

लाइसेंसी असलहा सीज, जल्द होगी गिरफ्तारी: एसपी

– घटनास्थल पर परिजनों से बात करते एसपी अभिमन्यु मांगलिक।
फतेहपुर। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने पीड़ित परिवार के सदस्यों से बातचीत कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। मामले के सभी पहलुओं की गहनता से समीक्षा की। एसपी ने संबंधित अधिकारियों को घटना की निष्पक्ष एवं गहराई से जांच करने, फरार आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने तथा कठोर विधिक कार्रवाई अमल में लाने के निर्देश दिए। एसपी ने बताया कि पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लाइसेंसी असलहा बरामद कर उसे सीज कर दिया है। मुख्य आरोपी रामखिलावन वारदात के बाद से फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

About NW-Editor

Check Also

51 क्षय रोगियों को बांटी गई पोषण सामग्री

– रेडक्रॉस सोसाइटी के कार्यक्रम में मरीजों को मिला पोषण का सहारा – मरीजों को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *