Breaking News

संचारी रोगों पर वार करेगा नगर पालिका का महाभियान

– एक जुलाई से हर वार्ड में चलेगी विशेष मुहिम, ईओ ने मांगा सहयोग
– संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर बैठक करते ईओ।
फतेहपुर। बरसात के मौसम में फैलने वाले संचारी रोगों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए नगर पालिका परिषद फतेहपुर ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। बुधवार को नगर पालिका कार्यालय में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अधिशासी अधिकारी रविंद्र कुमार ने की। बैठक में अधिशासी अधिकारी ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार 1 जुलाई से 31 जुलाई तक नगर क्षेत्र के सभी वार्डों में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत नालियों की सफाई, कूड़े का नियमित निस्तारण, एंटी लार्वा दवा का छिड़काव और फॉगिंग कराई जाएगी, जिससे डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया समेत अन्य संक्रामक बीमारियों की रोकथाम की जा सके। संचारी रोगों की रोकथाम केवल सरकारी प्रयासों से संभव नहीं है, इसमें आम नागरिकों की सहभागिता भी बेहद जरूरी है। लोगों को अपने घरों और आसपास स्वच्छता बनाए रखनी होगी। कूलर, पानी की टंकियों और अन्य पात्रों का पानी नियमित रूप से बदलें तथा कहीं भी जलभराव न होने दें। ईओ ने पॉलीथिन के उपयोग से बचने की अपील करते हुए कहा कि पॉलीथिन नालियों को जाम कर देती है, जिससे जलभराव होता है और बीमारियों के पनपने का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने सभी सभासदों, सफाई कर्मियों और नगरवासियों से अभियान को सफल बनाने में सहयोग की अपील की। बैठक में सभासदों के साथ नगर पालिका के अधिकारियों, सफाई निरीक्षकों, सफाई नायकों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया और अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने की रणनीति पर चर्चा की गई। नगर पालिका प्रशासन ने स्पष्ट किया कि अभियान के दौरान प्रत्येक वार्ड की नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी और स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जाएगा।

About NW-Editor

Check Also

लिफ्ट देने पर भड़के दबंग, दूध कारोबारी को वाहन से खींचकर पीटा; नकदी और सोने की चेन गायब होने का आरोप

अमौली, फतेहपुर। सवारी को लिफ्ट देना एक दूध कारोबारी को भारी पड़ गया। अमौली तिराहे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *