Breaking News

एलपीजी सुरक्षा को लेकर छात्राओं को किया जागरूक, रसोई में सावधानी बरतने के बताए जरूरी उपाय

खागा, फतेहपुर। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज खागा के प्रांगण में खागा इंडेन गैस सर्विस के तत्वावधान में प्रेरणा अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में फतेहपुर इंडेन सेल्स ऑफिसर निलय तिमेश शंकर ने विद्यालय की हजारों छात्राओं को एलपीजी गैस सिलेंडर के सुरक्षित इस्तेमाल, गैस की बचत तथा रसोई में बरती जाने वाली सावधानियों की महत्वपूर्ण जानकारी दी।

उन्होंने छात्राओं को बताया कि एलपीजी गैस का उपयोग करते समय सुरक्षा नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है। उन्होंने गैस की बचत के उपाय बताते हुए कहा कि खाना बनाते समय बर्तन को ढककर रखने और आवश्यकता के अनुसार ही गैस का इस्तेमाल करने से ईंधन की बचत की जा सकती है। खाना बनाते समय एप्रन का इस्तेमाल करने की सलाह देते हुए उन्होंने कहा कि इससे आग लगने की स्थिति में शरीर को सुरक्षित रखने में मदद मिलती है।

उन्होंने गैस की रबर पाइप की समय-समय पर जांच कराने और निर्धारित अवधि के बाद उसे बदलने की जानकारी दी। गैस लीक होने पर किसी भी प्रकार की आग या विद्युत उपकरण का इस्तेमाल न करने तथा तत्काल 1906 पर संपर्क करने की सलाह दी।

इस दौरान खागा इंडेन गैस सर्विस के प्रोपराइटर रोहित माहेश्वरी ने भी छात्राओं को एलपीजी सुरक्षा से जुड़ी तमाम महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। एजेंसी के संचालक श्रीराम साहू ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि घर की रसोई संभालने वाली छात्राओं के लिए गैस सिलेंडर के सुरक्षित इस्तेमाल की जानकारी बेहद जरूरी है।

उन्होंने बताया कि सिलेंडर को सुरक्षित स्थान पर रखना चाहिए, चूल्हे को सिलेंडर से उचित ऊंचाई पर रखना चाहिए तथा रसोई हमेशा हवादार होनी चाहिए। रसोई में ज्वलनशील पदार्थों को गैस चूल्हे के आसपास नहीं रखना चाहिए।

प्रधानाचार्य ने कार्यक्रम के आयोजन के लिए खागा इंडेन गैस सर्विस परिवार का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर गैस एजेंसी मैनेजर धर्मेंद्र मिश्रा, शनि मोहनवाल, विनोद केसरीवानी, विवेक केसरीवानी सहित विद्यालय के तमाम आचार्यगण मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर पुलिस की नई पहल: एफआईआर दर्ज होते ही वादी को मिलेगी सूचना, घर तक पहुंचाई जाएगी कॉपी

फतेहपुर। आमजन को राहत देने और पुलिस व्यवस्था को अधिक जवाबदेह बनाने की दिशा में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *