फतेहपुर। बुलेट चौराहा के समीप मेट्रो सिटी मार्ट का शुभारंभ डॉक्टर एचके सिंह एवं बैंक ऑफ बड़ौदा के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक रूपेश दुबे ने फीता काटकर किया। संचालक वरुण पांडेय एवं रविराज सिंह ने बताया कि मार्ट में रोजमर्रा की जरूरत की सभी चीजे उपलब्ध है। बताया कि त्योहारों को देखते हए मार्ट में से पांच से लेकर 70 प्रतिशत तक की भारी छूट दी जा रही है। उन्होंने बताया कि रोजमर्रा को घरेलू जरूरत की चीजों जिसमे जिसमें सरसों का तेल, रंग, बिस्किट, नमकीन, साबुन, पाउडर सहित सभी सामान शामिल है। आकर्षक ऑफर भी उपलब्ध है। उन्होंने महंगाई की मार झेल रहे लोगों को होली के त्योहार पर छूट के साथ खरीददारी करने व खुशियों के त्योहार का रंग और भी गहरा हो सकेगा। इस मौके पर मनीष कुमार, केएन सिंह समेत बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
Check Also
आरक्षी से बने सब इंस्पेक्टर, एसपी ने सम्मानित कर बढ़ाया उत्साह
– एसपी ने माला पहनाकर किया सम्मानित – ईमानदारी, निष्पक्षता व समर्पण से नई …
News Wani