Breaking News

“श्रीनगर के नौगाम पुलिस स्टेशन में जोरदार धमाका : 9 मौतों और 32 घायलों के बीच MHA–DGP के बयान ने खींचा ध्यान”

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में नौगाम पुलिस स्टेशन में शुक्रवार रात करीब 11:22 बजे बड़ा धमाका हुआ। 9 लोगों की मौत हो गई है, 32 लोग घायल हैं। इनका 92 आर्मी बेस और SKIMS सौरा हॉस्पिटल में इलाज जारी है।अधिकारियों के मुताबिक, ब्लास्ट उस समय हुआ जब पुलिस व्हाइट कॉलर आतंकी मॉड्यूल मामले में जब्त विस्फोटक के सैंपल ले रही थी। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि क्या पुलिस स्टेशन में पूरा 360 किलो विस्फोटक रखा गया था या फिर कुछ हिस्सा ही लाया गया था। जम्मू-कश्मीर के डीजीपी नलिन प्रभात ने कहा कि, यह एक हादसा था। सैंपलिंग के वक्त ब्लास्ट हुआ। मारे गए 9 लोगों में से एक इंस्पेक्टर, 3 फॉरेंसिक टीम मेंबर, 2 क्राइम ब्रांच फोटोग्रॉफर, 2 राजस्व अधिकारी और एक दर्जी शामिल है। दरअसल यह विस्फोटक हरियाणा के फरीदाबाद से गिरफ्तार डॉ. मुजम्मिल गनई के किराए के घर से जब्त किया गया था। गनई को दिल्ली ब्लास्ट केस में पहले ही अरेस्ट किया जा चुका है। 10 नवंबर को दिल्ली में लाल किला के पास कार ब्लास्ट में 13 लोगों की मौत हो गई थी।

पुलिस स्टेशन में धमाके से जुड़ी 5 तस्वीरें…

पुलिस स्टेशन के पार्किंग एरिया में बड़ा नुकसान हुआ। कई पुलिस गाड़ियां जल गईं।
पुलिस स्टेशन के पार्किंग एरिया में बड़ा नुकसान हुआ। कई पुलिस गाड़ियां जल गईं।
फायर ब्रिगेड की गाड़ियां रेस्क्यू में लगी हैं। इलाके को सील कर दिया गया है।
फायर ब्रिगेड की गाड़ियां रेस्क्यू में लगी हैं। इलाके को सील कर दिया गया है।
घायलों का श्रीनगर के SKIMS अस्पताल में इलाज जारी है।
घायलों का श्रीनगर के SKIMS अस्पताल में इलाज जारी है।
धमाका इतना जोरदार था कि धुएं का गुबार आसमान में छा गया।
धमाका इतना जोरदार था कि धुएं का गुबार आसमान में छा गया।
ब्लास्ट का CCTV वीडियो। इसमें आसपास के घरों की खिड़कियां धमाके से हिलती नजर आ रहीं।
ब्लास्ट का CCTV वीडियो। इसमें आसपास के घरों की खिड़कियां धमाके से हिलती नजर आ रहीं।

About NW-Editor

Check Also

देशभर में बदला मौसम का मिजाज: छत्तीसगढ़ में इंद्रावती का जलस्तर 53 साल के रिकॉर्ड पर, 833 लोगों का रेस्क्यू; राजस्थान में ओले, यूपी में घना कोहरा

छत्तीसगढ़, राजस्थान और उत्तर प्रदेश समेत देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज तेजी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *