Breaking News

सागर कान्वेंट स्कूल में उत्साह से मनाया बाल दिवस

– प्रधानाचार्य ने बाल दिवस के महत्व के बारे में दिया प्रेरणादायक संदेश
–  पं0 नेहरू जी के चित्र पर माल्यार्पण करते विद्यालय प्रबंध तंत्र के लोग व छात्र।
फतेहपुर। शहर के सागर कान्वेंट स्कूल में शुक्रवार को उत्साह के साथ बाल दिवस मनाया। कार्यक्रम का शुभारम्भ देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के चित्र पर विद्यालय प्रबन्धक अशोक कुमार मौर्य एवं प्रधानाचार्य शोभना मिश्रा, उप प्रधानाचार्य विकास सिंह एवं कोर्डिनेटर रेखा साहू ने माल्यार्पण कर शुरू किया। प्रधानाचार्या ने छात्रों को नेहरू जी के जीवन एवं बच्चो के प्रति उनके प्रेम तथा बाल दिवस के महत्व के बारे मे प्रेरणादायक संदेश दिया। विद्यालय में विभिन्न सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियों आयोजित की गयी। जिनमे नृत्य, गीत, भाषण, कविता, खेलकूद व ज्ञानवर्धक प्रतियोगिताएं शामिल रही। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विजेता छात्रों को विद्यालय द्वारा प्रमाणपत्र एवं पुरस्कार प्रदान किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के खेल शिक्षक सुनील कुमार एवं शिक्षक रवि कुमार, विपिन मौर्य, नागेन्द्र तिवारी, देवेन्द्र श्रीवास्तव, विभोर पाण्डेय, विवेक कुमार, भूपेन्द्र शर्मा का सहयोग सराहनीय रहा। विद्यालय परिसर ने सभी छात्रों के उज्जवल भविष्य एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हुये बाल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी।

About NW-Editor

Check Also

कृषि फीडर बना परेशानी का सबब, रात में अंधेरे में रहने को मजबूर घरेलू उपभोक्ता

फतेहपुर। मोहम्मदपुर गौंती के मजरे नयापुरवा गांव के लोग तथा इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप प्रेमनगर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *