मृत बहन के पैसे निकालने के लिए श्मशान से शव निकालने वाले जीतू मुंडा की मदद के लिए फिजिक्स वाला के सीईओ अलख पांडे आगे आए हैं।

भुवनेश्वर। मृत बहन के जमा पैसे निकालने के लिए श्मशान से शव निकालने की घटना ने पूरे देश में हलचल मचा दी है। यह मामला इस समय हर जगह चर्चा का विषय बना हुआ है।
इसी बीच, जीतू मुंडा की मदद के लिए फिजिक्स वाला (PW) एवं विद्यापीठ के सीईओ अलख पांडे (Alakh Pandey) आगे आए हैं।
बैंक अकाउंट में 10 लाख रुपये जमा
उन्होंने ऑनलाइन माध्यम से जीतू को 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है। इसके अलावा, कांग्रेस के दो पूर्व पीसीसी अध्यक्षों ने भी बैंक में जाकर जीतू मुंडा को 24 हजार रुपये की सहायता राशि दी है।
क्या है पूरा मामला?
गौरतलब है कि केंदुझर जिला के मल्लीपशी क्षेत्र के रहने वाले जीतू मुंडा अपनी मृत बहन के बैंक खाते से पैसे निकालने के लिए बैंक गए थे, लेकिन वहां बैंक कर्मचारियों ने उनसे प्रमाण मांगा।
इसके बाद जीतू सीधे अपनी बहन का कंकाल लेकर बैंक पहुंच गए, जिससे वहां दिल दहला देने वाला दृश्य बन गया।
घटना के बाद मामला प्रशासनिक स्तर पर तेज हो गया। जिलाधिकारी और मंत्री के हस्तक्षेप के बाद जीतू को उनके पैसे वापस मिल गए। इतना ही नहीं, मुख्यमंत्री के निर्देश पर आरडीसी द्वारा जांच भी की गई, जिसमें बैंक कर्मचारियों की लापरवाही सामने आई है।
News Wani
