एमबीबीएस इंटर्न्स ने स्टाइपेंड बढ़ाने डिप्टी सीएम से की मांग

– डिप्टी सीएम को ज्ञापन सौंपते एमबीबीएस इंटर्न्स।
फतेहपुर। अल्लीपुर स्थित जोधा सिंह अटैया मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस इंटर्न्स ने उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक को पत्र सौंपकर इंटर्नशिप स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग की है। छात्रों का कहना है कि वर्तमान में प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में इंटर्न्स को मात्र 12000 प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जा रहा है, जो बढ़ती महंगाई और दैनिक आवश्यकताओं की तुलना में बेहद कम है। मेडिकल कालेज के छात्रों का एक प्रतिनिधिमंडल लखनऊ पहुंचा। जहां डिप्टी सीएम को दिए गए ज्ञापन में बताया गया कि एमबीबीएस इंटर्न्स अस्पतालों में वार्ड ड्यूटी, इमरजेंसी सेवाएं, नाइट ड्यूटी, मरीजों की निगरानी और विभिन्न चिकित्सकीय कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसके बावजूद उन्हें मिलने वाला मानदेय देश के अधिकांश राज्यों की तुलना में सबसे कम है। छात्रों ने मांग की है कि इंटर्न्स का स्टाइपेंड बढ़ाकर कम से कम 30000 प्रतिमाह किया जाए, जिससे वे सम्मानपूर्वक जीवनयापन कर सकें और आर्थिक चिंताओं से मुक्त होकर मरीजों की बेहतर सेवा दे सकें। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि ओडिशा, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और असम जैसे राज्यों में एमबीबीएस इंटर्न्स को 30000 से अधिक स्टाइपेंड दिया जा रहा है, जबकि उत्तर प्रदेश में यह राशि केवल 12000 है। मेडिकल कॉलेज के इंटर्न्स ने उम्मीद जताई है कि सरकार उनकी मांग पर सकारात्मक विचार करते हुए शीघ्र निर्णय लेगी, जिससे हजारों भावी चिकित्सकों को राहत मिलेगी और स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक मजबूत होंगी। डिप्टी सीएम से मिलने वाले प्रतिनिधिमंडल में राबिन यादव, सत्यम, सोहराब अली, रीशू, आकाश, पारस आदि मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

स्मारक व सड़कों पर दर्ज हो वीरों का नाम: विद्या भूषण

– पूर्व सैनिक उत्थान एवं लोक कल्याण समिति की हुई मासिक बैठक – बैठक को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *