सौरभ मिश्रा हत्याकांड पर बसपा ने उठाई न्याय की आवाज

– पचास लाख मुआवजा और दोषियों पर गैंगस्टर की मांग
– मृतक सौरभ के परिजनों को ढाढंस बंधाते बसपाई।
फतेहपुर। सौरभ मिश्रा उर्फ राजा मिश्रा हत्याकांड को लेकर जनपद में लगातार आक्रोश देखने को मिल रहा है। मंगलवार को बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष वीर प्रकाश लोधी एडवोकेट के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल मृतक के आवास पहुंचा और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। प्रतिनिधिमंडल ने स्वर्गीय सौरभ मिश्रा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिवार को इस दुख की घड़ी में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। बसपा नेताओं ने कहा कि 11 जून की रात करीब 10 बजे सौरभ मिश्रा उर्फ राजा मिश्रा की कथित रूप से सुनियोजित साजिश के तहत हत्या कर दी गई, जिसकी घटना सीसीटीवी फुटेज में भी दिखाई देने की बात सामने आई है। उन्होंने इस जघन्य घटना को कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती बताते हुए दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। जिलाध्यक्ष वीर प्रकाश लोधी ने जिला प्रशासन के माध्यम से राज्य सरकार से मांग की कि मृतक की पत्नी को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता, विधवा पेंशन तथा परिवार को अन्य सरकारी सुविधाएं तत्काल उपलब्ध कराई जाएं। साथ ही उन्होंने पुलिस अधीक्षक एवं जिला प्रशासन से मामले की हर पहलू से निष्पक्ष और गहन जांच कर सभी आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजने तथा उनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाना चाहिए और पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द न्याय मिलना चाहिए। बसपा पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और न्याय की लड़ाई में हर स्तर पर सहयोग करेगी। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल में जिला उपाध्यक्ष महेश मिश्रा, बिंदा प्रसाद द्विवेदी, अभिषेक प्रताप सिंह, सूर्य पाल लोधी, चंदन सिंह लोधी, सूर्यभान फौजी, गाजी अब्दुल रहमान, चेतराम गौतम, प्रताप पाल, रोशन लाल गौतम, रामऔतार, उदल प्रसाद, देशराज, भैरूलाल, प्रेम कैथल, राहुल गौतम मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

स्मारक व सड़कों पर दर्ज हो वीरों का नाम: विद्या भूषण

– पूर्व सैनिक उत्थान एवं लोक कल्याण समिति की हुई मासिक बैठक – बैठक को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *