चुनावी नतीजों पर ममता का बड़ा कदम, हाईकोर्ट में दी चुनौती

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चुनाव में मिली करारी हार को अब तक स्वीकार नहीं कर पायी हैं. खासकर भवानीपुर विधानसभा सीट पर शुभेंदु अधिकारी से मिली हार को वह हजम नहीं कर पा रही हैं. इसलिए उन्होंने मंगलवार को कलकत्ता हाईकोर्ट का रुख किया.

शुभेंदु अधिकारी से भवानीपुर 15105 वोट से हारी थीं ममता बनर्जी

तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने भवानीपुर विधानसभा सीट के चुनाव परिणाम को कलकत्ता हाईकोर्ट में चुनौती देने वाली चुनाव याचिका दायर की है. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता शुभेंदु अधिकारी ने तत्कालीन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को यहां 15,105 वोट से पराजित कर दिया था.

4 मई को हुई थी बंगाल चुनाव 2026 की मतगणना

टीएमसी सूत्रों ने कहा कि ममता बनर्जी चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली याचिका की ‘पुष्टि’ करने के लिए हाईकोर्ट की रजिस्ट्री गयीं. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की मतगणना 4 मई को हुई थी. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद शुभेंदु अधिकारी राज्य में पार्टी के पहले मुख्यमंत्री बने.

About NW-Editor

Check Also

TMC के 20 बागी सांसदों का NCPI में विलय, 3 साल पहले पति-पत्नी ने बनाई थी पार्टी; नारा था- ‘दलबदलू नेताओं को नकारो’।

तृणमूल कांग्रेस के 20 बागी सांसदों के विलय के बाद नेशनलिस्ट सिटीजन्स पार्टी ऑफ इंडिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *