‘मैं अब कहां हूं और क्या कर रही हूं…’ जमानत के बाद सोनम रघुवंशी का बड़ा खुलासा

मध्य प्रदेश के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में मुख्य आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी को कोर्ट से राहत मिली हुई है. सोनम जमानत मिलने के बाद जेल से बाहर आई हुई हैं. इस बीच सोनम रघुवंशी ने एक इंटरव्यू में इस हत्याकांड को लेकर खुलकर बात की है. सोनम से कोर्ट की शर्तों पर मिली जमानत को लेकर सवाल किया गया कि क्या वे कोर्ट की शर्तों के मान रही हैं.  इस पर सोनम रघुवंशी ने कहा, “हां मुझे जो बेल कंडीशन कोर्ट से मिली हुई हैं मैंने हमेशा उनको माना है और मैं उस चीज को कभी नहीं तोड़ूंगी.” अपने रहने और खर्चे के सवाल के जवाब में सोनम ने बताया कि मैं शिलांग में रह रही हूं और शिलांग से बाहर नहीं गई हूं.”  इस दौरान सोनम ने खर्चे के बारे में बताने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा, “मैं खर्चे के बारे में कुछ नहीं बताना चाहती हूं.”

शिलांग में कहां रह रही हैं सोनम?

सोनम रघुवंशी से जब उनके रहने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि सुरक्षा के लिहाज से वह शिलांग में कहां रह रही हैं इस बारे में वे अपना पता उजागर नहीं कर सकती हैं. इंदौर जाने को लेकर सवाल पर सोनम ने बताया कि अभी उनका कोई प्लान नहीं है क्योंकि यहां अभी मेरा केस चल रहा है और जब तक खत्म नहीं होता मैं नहीं जाऊंगी. उन्होंने आगे बताया कि अभी ट्रायल चल रहा है.  इस दौरान जनता से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें.क्योंकि यह सब झूठ बोल रहे हैं. जो भी मेरे बारे में चल रहा है सब झूठ है. इस हत्याकांड को लेकर अपनी राय रखने से भी उन्होंने इनकार कर दिया.

कोर्ट की सुनवाई और फैसले को लेकर क्या बोलीं सोनम?

इस मामले में कोर्ट की प्रक्रिया, सुनवाई और फैसले को लेकर सोनम ने कहा, “कोर्ट का जो भी फैसला आया है उस पर मैंने सहयोग किया है और मैं आगे भी सहयोग करूंगी. कोर्ट ने जो भी नियम व शर्तें मुझे दी हैं मैं उनको मान रही हूं. मैंने हमेशा से ही न्यायालय के फैसले का सम्मान किया था, किया है और करती रहूंगी.”

सोनम रघुवंशी के वकील ने क्या बताया?

इस दौरान सोनम रघुवंशी के वकील सुदीप राणा से सवाल किया गया कि आपके खिलाफ राजा रघुवंशी के भाई का आरोप है कि आपने आरोपी सोनम की नेपाल भागने में मदद की. इस पर सुदीप राणा ने कहा, “वह सब झूठे आरोप हैं.सिर्फ इसलिए कि मैं नेपाली हूं, इसका मतलब यह नहीं है कि मैं नेपाल से हूं. मेरा जन्म और पालन-पोषण शिलांग में हुआ. मेरी पढ़ाई भी यहीं से पूरी हुई है.”

उन्होंने बताया कि नेपाल में मेरा कोई है, यह सच नहीं है. मेरा वहां कोई नहीं है. सोनम अगर आज यहां हैं तो वह सुनवाई के लिए कोर्ट आई हैं. वह कोर्ट आती हैं और कोर्ट परिसर में हम मिल जाते हैं इससे पता चलता है कि हम कभी शिलांग से बाहर नहीं गए हैं. उन्होंने आगे बताया कि सपलीमेंट्री चार्जशीट फाइल हो चुकी है. अब अभियोजन पक्ष की तरफ से दलीलें भी पूरी हो गई हैं. इस पर हमने अपना जवाब दे दिया है.

 

About NW-Editor

Check Also

मध्य प्रदेश में रिश्ते हुए शर्मसार: नाबालिग बहन से दुष्कर्म के आरोप में चचेरा भाई गिरफ्तार

पौड़ी: रिखणीखाल क्षेत्र में रिश्तों को कलंकित करने का मामला सामने आया है. जहां एक युवक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *