Breaking News

सातवें बड़े मंगल पर फाउंडेशन ने कराया शरबत वितरण

– भीषण गर्मी के बीच ठंडा शरबत पीकर जनमानस ने ली राहत की सांस
– राहगीरों को शरबत वितरित करते फाउंडेशन के पदाधिकारी।
फतेहपुर। ज्येष्ठ माह के सातवें बड़े मंगल के पावन अवसर पर लाल बहादुर शास्त्री मेमोरियल फाउंडेशन द्वारा आईटीआई रोड स्थित अलंकार गार्डेन में विशाल शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भीषण गर्मी के बीच आयोजित इस सेवा कार्य में सैकड़ों श्रद्धालुओं, राहगीरों एवं आमजन को शीतल शरबत वितरित कर मानव सेवा का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान हनुमान के स्मरण एवं जनकल्याण की कामना के साथ किया गया। आयोजन स्थल पर सुबह से ही लोगों की भारी भीड़ उमड़ने लगी। फाउंडेशन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ लोगों को शरबत वितरित किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने बड़े मंगल के धार्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सेवा, दान और परोपकार भारतीय संस्कृति की पहचान हैं तथा ऐसे आयोजन समाज में आपसी भाईचारे और सद्भाव को मजबूत करने का कार्य करते हैं। उपस्थित लोगों ने फाउंडेशन की ओर से किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज के लिए प्रेरणादायी हैं और युवाओं को भी समाजसेवा के लिए आगे आने की सीख देते हैं। इस अवसर पर प्रमुख रूप से डॉ. अमित मिश्रा नीटू, राम प्रताप सिंह गौतम, धनंजय द्विवेदी, संजय लाला, लाल त्रिपाठी, सुनील दुबे, धर्मेंद्र सिंह, कल्लू वर्मा, मुन्ना दुबे आदि मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर जिला अस्पताल में इलाज के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत, इंजेक्शन को लेकर परिजनों ने उठाए सवाल

फतेहपुर। जिला चिकित्सालय की इमरजेंसी में गुरुवार दोपहर इलाज के दौरान 60 वर्षीय वृद्ध महिला …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *