Breaking News

“दिल्ली ब्लास्ट केस में NIA की बड़ी पकड़: आतंकी उमर का मददगार शोएब फरीदाबाद से गिरफ्तार”

दिल्‍ली के ऐतिहासिक लाल किला के पास कर बम धमाका मामले में जांच एजेंसी को बड़ी कामयाबी मिली है. NIA ने सुसाइड अटैकर उमर नबी के एक साथी को गिरफ्तार किया है. इसकी पहचान शोएब के तौर पर की गई है. दिल्‍ली कार ब्‍लास्‍ट मामले में अब तक 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. बता दें कि दिल्‍ली कार बम ब्‍लास्‍ट ने पुलिस के साथ ही अन्‍य जांच और खुफिया एजेंसियों को हिलाकर रख दिया. जम्‍मू-कश्‍मीर पुलिस ने एक पोस्‍टर की छानबीन शुरू की थी. बाद में यह मामला फरीदाबाद तक पहुंच गया, जहां एक नए और व्‍हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल का खुलासा हुआ. तकरीबन 3000 किलो विस्‍फोटक बरामद होने के बाद आतंकवादियों में खलबली मच गई और ऐसा बताया जा रहा है कि हड़बड़ी में दिल्‍ली के लाल किला के पास ब्‍लास्‍ट कर दिया गया.
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने दिल्ली में हुए कार ब्लास्ट से ठीक पहले आतंकवादी उमर नबी को शरण देने और उसकी मदद करने के आरोप में फरीदाबाद के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. धौज, फरीदाबाद (हरियाणा) के रहने वाले शोएब को मामले में सातवें आरोपी के रूप में पकड़ा गया है. जांच में सामने आया है कि उसने 10 नवंबर को लाल किले के बाहर हुए कार बम धमाके से पहले उमर को ठिकाना और लॉजिस्टिक मदद दी थी. इस हमले में कई लोगों की मौत हो गई थी और कई अन्य घायल हुए थे. एनआईए इससे पहले केस नंबर RC-21/2025/NIA/DLI में उमर के छह अन्य सहयोगियों को गिरफ्तार कर चुकी है. एजेंसी आत्मघाती हमले की पूरी साजिश का पता लगाने के लिए कई सुरागों पर काम कर रही है.

लगातार चल रही तलाशी

दिल्‍ली कार बम ब्‍लास्‍ट मामले में जांच एजेंसी विभिन्न राज्यों में स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर तलाशियां कर रही है, ताकि हमले से जुड़े बाकी लोगों की पहचान की जा सके और उन्हें गिरफ्तार किया जा सके. एनआईए ने आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि घटना के पीछे की पूरी साजिश को उजागर करने के प्रयास जारी हैं और जल्द ही मामले में और महत्वपूर्ण खुलासे किए जा सकते हैं. अब जांच एजेंसी शोएब से पूछताछ कर दिल्‍ली लाल किला धमाका मामले की साजिश के बारे में अंदर की बात उगलवाने की कोशिश की जाएगी.
शोएब की गिरफ्तारी से कई राज खुलने की संभावना है. एनआईए की टीम ने शोएब को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. आरोप है कि शोएब ने उमर को लाजिस्टिक सपोर्ट मुहैया करवाई थी. दिल्‍ली कार धमाका मामले में ये सातवां आरोपी गिरफ़्तार हुआ है. जांच एजेंसी की मानें तो शोएब ने ही उमर को गाड़ी मुहैया करवाई थी. इतना ही नहीं, बताया यह जाता है कि शोएब ही वह शख्‍स था जो उमर को लाल किला तक ले गया था. इसके साथ ही शोएब फरीदाबाद टेरर मॉड्यूल की मीटिंग भी कराता था. गिरफ्तार आरोपी शोएब को दिल्ली स्थित पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया जाएगा और उसे रिमांड पर देने की मांग की जाएगी.

About NW-Editor

Check Also

आचार संहिता के बाद एक्शन मोड में चुनाव आयोग, बंगाल में बड़े अफसरों पर गिरी गाज

चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल सहित पांच राज्यों की विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *