Breaking News

“बंद ढाबे में युवक की हत्या से इलाके में हड़कंप; पुलिस ने हत्यारे को दबोचा”

आरंग के नेशनल हाईवे 53 पर स्थित लवली ढाबा में एक युवक की हत्या कर दी गई है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। वहीं आरंग पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। मृतक की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। आरंग थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि 25 नवंबर 2025 को नेशनल हाईवे 53 स्थित लवली ढाबा, जो पिछले 2 दिन से बंद था। ढाबा के पीछे बने स्टाफ क्वार्टर में एक अज्ञात युवक की लाश मिली। मृतक की उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष अनुमानित है। शव के माथे पर चोट के निशान होने के कारण हत्या प्रतीत होने पर पर FSL को टीम को बुलाया गया।

बंद ढाबा में मौजूद मिस्त्री चुन्नू टंडन (35 वर्ष) निवासी भाटापारा, तुमगांव, जिला महासमुंद को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया गया। पूछताछ में चुन्नू टंडन ने बताया कि वह ढाबा में आया तो अज्ञात व्यक्ति स्टाफ क्वार्टर में था। दोनों के बीच वहां से जाने को लेकर विवाद हुआ और चुन्नू टंडन ने लकड़ी के बत्ते से उसके सिर पर वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि मृतक की पहचान नहीं हो पाई है, संभावना है कि वह किसी ट्रक का हेल्पर था, जो रुकने के लिए जगह तलाश रहा था। आसपास की जगहों में मृतक की पहचान के लिए पतासाजी जारी है। फिलहाल, पुलिस ने हत्या के प्रकरण में अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है और आरोपी से पूछताछ कर रही है।

About NW-Editor

Check Also

छत्तीसगढ़ में बाढ़ से BSF कैंप डूबा, जवानों ने पेड़ों पर चढ़कर बचाई जान

छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *