Breaking News

51 क्षय रोगियों को बांटी गई पोषण सामग्री

– रेडक्रॉस सोसाइटी के कार्यक्रम में मरीजों को मिला पोषण का सहारा
– मरीजों को पोषण सामग्री देते चिकित्साधिकारी।
फतेहपुर। प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी ने क्षय रोगियों के स्वास्थ्य संवर्धन की दिशा में सराहनीय पहल करते हुए बुधवार को रेडक्रॉस भवन में 51 क्षय रोगियों को पोषण सामग्री वितरित की। कार्यक्रम का आयोजन इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के संयोजकत्व में चेयरमैन एवं उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. अनुराग श्रीवास्तव के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. यूबी सिंह, विशिष्ट अतिथि डिप्टी सीएमओ डॉ. प्रभाकांत सिंह तथा जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. अशोक कुमार गुप्ता ने पांच क्षय रोगियों को पोषण सामग्री प्रदान कर किया। इस अवसर पर रेडक्रॉस चेयरमैन एवं सदस्यों ने अतिथियों को बैज अलंकृत कर, शाल ओढ़ाकर तथा प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इसके बाद रेडक्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन एवं आजीवन सदस्यों द्वारा गोद लिए गए सभी 51 क्षय रोगियों को पोषण सामग्री वितरित की गई। वितरित सामग्री में भुने चने, मूंगफली के दाने, गुड़, सत्तू एवं प्रोटीन पाउडर शामिल रहा। आयोजकों ने बताया कि यह पोषण सामग्री मरीजों को उनके चिकित्सकीय कोर्स की अवधि पूर्ण होने तक नियमित रूप से उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे उनके स्वास्थ्य में सुधार और उपचार की सफलता सुनिश्चित हो सके। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने किया। इस दौरान सचिव अजीत सिंह, कार्यकारिणी सदस्य संजय कुमार श्रीवास्तव सहित आजीवन सदस्य उमेश कुमार श्रीवास्तव, वेदप्रकाश गुप्ता, सुरेश चंद्र श्रीवास्तव, रामप्रकाश मौर्य, गोरेलाल, विशुन बाबू, सुरेश कुमार श्रीवास्तव, पुनीत वीर विक्रम, प्रवीण कुमार सिंह, रामगोपाल कश्यप, राजा सिंह, विवेक, भक्तदास, प्रशांत चतुर्वेदी, अक्षत श्रीवास्तव, हिमांशु, अंगद सिंह समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में वक्ताओं ने टीबी उन्मूलन के लिए सामुदायिक सहभागिता को आवश्यक बताते हुए समाज के सक्षम लोगों से आगे आकर मरीजों की मदद करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जनसहयोग और जागरूकता के माध्यम से ही देश को टीबी मुक्त बनाने का लक्ष्य समय से प्राप्त किया जा सकता है।

About NW-Editor

Check Also

तांबेश्वर नगर में घर के अंदर युवक ने उठाया खौफनाक कदम, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टर ने मृत घोषित किया

फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के तांबेश्वर नगर में रविवार दोपहर अज्ञात कारणों के चलते 24 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *